Jaipur: बी.आर्क की छात्रा ने हॉस्टल की छठी मंजिल से कूदकर दी जान, सुसाइड नोट में लिखी ये बात

जयपुर में एक छात्रा ने अपने हॉस्टल की छठी मंजिल से कूदकर सुसाइड कर ली। छात्रा के पास सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। लेकिन उसमें आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं बताया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। छात्रा के कमरे की तलाशी ली गई है और उसके मोबाइल फोन की भी जांच की जा रही है।

Jaipur News: जयपुर में बी.आर्क फर्स्ट ईयर की एक छात्रा ने हॉस्टल की छठी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना रविवार रात लगभग 9.50 बजे की बताई जा रही है। शव के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। नोट में लिखा था, "या तो मैं बचपन में खुश थी या फिर सपनों में खुश थी।" हालांकि, नोट में आत्महत्या का स्पष्ट कारण नहीं बताया गया है।

Police & Crime

सांकेतिक फोटो

पाली के देसूरी की रहने वाली थी छात्रा

एसीपी आदित्य पूनिया ने बताया कि छात्रा की पहचान दिव्याराज मेघवाल (21) के रूप में हुई है। वह राजस्थान में पाली के देसूरी की रहने वाली थी। एसीपी पूनिया के अनुसार, दिव्याराज मेघवाल ने हॉस्टल बिल्डिंग की छठी मंजिल से छलांग लगाई है। मालवीय नगर पुलिस ने शव को जयपुरिया अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

End of Feed