Viral Video: जयपुर RUHS अस्पताल में सांप-मरीज का अनोखा मामला, डॉक्टर ने पूछा क्या हुआ, तो मरीज ने दिया ऐसा जवाब

जयपुर में स्थित राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंस में सांप के डसने के बाद इलाज के एक मरीज पहुंचा। डॉक्टर द्वारा सांप के पूछे जाने पर उसने बैग से सांप को निकाला और कहा ये था। इससे पूरे अस्पताल में हड़कंप मच गया।

Jaipur Viral Video: राजस्थान की राजधानी जयपुर के RUHS अस्पताल से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक को सांप ने डस लिया, लेकिन उससे डरने के बजाय युवक उस सांप को ही एक बैग में बंद कर अस्पताल ले आया। जैसे ही युवक अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर पहुंचा, उसने अपने बैग से सांप को बाहर निकाला। यह देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए और कौतूहल का माहौल बन गया। अस्पताल में मौजूद लोगों की हैरानी तब और बढ़ गई जब उन्हें पता लगा कि सांप जिंदा है। जिंदा सांप देखकर अस्पताल में थोड़ी देर के लिए अफरातफरी मच गई। इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे लाखों लोग देख चुके हैं।

सांप के डसने के बाद इलाज के अस्पताल पहुंचा युवक

End of Feed