Rajasthan News: दूदू डीएम के आवास पर ACB की छापेमारी, 25 लाख की रिश्वत मांगने का आरोप

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 27, 2024, 12:17 PM IST

राजस्थान में दूदू के जिलाधिकारी हनुमान मल ढाका और पटवारी हंसराज पर 25 लाख रुपये की रिश्वतकोरी का आरोपी है। एसीबी ने जिलाधिकारी के आवास और तहसील कार्यालय में तलाशी ली है।

Rajasthan News: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने कथित रिश्वतखोरी के एक प्रकरण में दूदू के जिलाधिकारी हनुमान मल ढाका और पटवारी हंसराज के खिलाफ मामला दर्ज कर जिलाधिकारी के आवास और तहसील कार्यालय की तलाशी ली। ब्यूरो के अधिकारियों ने बताया कि तलाशी अभियान शुक्रवार देर रात तक जारी रहा।

Anti Corruption Bureau

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो

परिवादी से 25 लाख की मांग

एसीबी के उप महानिरीक्षक डॉ. रवि ने एक बयान में बताया कि परिवादी द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई की दूदू कस्बे में उनकी कंपनी के नाम से 204 बीघा जमीन में से कुछ खसरे तालाब/पाल क्षेत्र में होने के कारण रूपांतरण करवाए जाने की बात को लेकर एक शिकायत जिलाधिकारी के पास गई थी। उन्होंने बताया कि इस पर कार्रवाई नहीं करने के एवज में दूदू के जिलाधिकारी और पटवारी द्वारा परिवादी से 25 लाख रुपये की मांग कर परेशान किया जा रहा था और बाद में 21 लाख रुपये लेना तय हुआ। परिवादी ने 21 लाख रुपये देने में असमर्थता जाहिर की तो बाद में 15 लाख रुपये लेना तय हुआ।

End of Feed