राजस्थान में कहर बनती जा रही बारिश, कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात, आज भी बरसेंगे झमाझम मेघ

आज का मौसम राजस्थान, 29 July 2024 Rajasthan mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: राजस्थान में आने वाले 5-6 दिनों तक भारी बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है। यहां बारिश अब सितम बनती जा रही है। बारिश से कई इलाकों जलभराव की स्थिति देखने को मिल रही है।

Rajasthan Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: राजस्थान में लगातार हो रही बारिश अब कहर का रूप लेती जा रही है। भारी बारिश के चलते पूर्वी राजस्थान में नदी नाले उफान पर हैं। वहीं कुछ जगहों पर बाढ़ जैसी स्थिति भी बनने लगी है। आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश का येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 5 से 6 दिनों तक राजस्थान में भारी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। साथ ही अगस्त के पहले सप्ताह में मॉनसून की गतिविधियों में फिर से बढ़ोत्तरी हो सकती है।

End of Feed