Rajasthan Weather Today: दिन में धूप से राहत तो शाम में सर्द हवाएं बढ़ा रही सर्दी, जानें आज और कल कैसा रहेगा मौसम

आज का मौसम राजस्थान, 25 January 2025 Rajasthan mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: राजस्थान में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है। दिन में अच्छी धूप निकलने के भी आसार हैं। कल भी प्रदेश में मौसम शुष्क ही रह सकता है। आने वाले दो से तीन दिनों में प्रदेश के तापमान में गिरावट आने की भी संभावना है।

Rajasthan Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: राजस्थान के मौसम में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। जहां दिन में अच्छी धूप खिलने से ठंड से हल्की राहत महसूस हो रही है। वहीं शाम होते ही सर्द हवाएं मौसम को फिर से ठंडा कर दे रही है। सर्द हवाओं के कारण तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में और कमी आ सकती है। फिलहाल प्रदेश में कभी भीं बारिश और कोहरे का प्रभाव नजर नहीं आ रहा है। हालांकि ठंड हवाओं के चलते लोगों को सर्दी का एहसास हो रहा है।

rajasthan weather

राजस्थान का मौसम

राजस्थान में आज शुष्क रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज राजस्थान में मौसम शुष्क रहने वाला है। 30 जनवरी तक पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क रहने के की संभावना है। इस दौरान कहीं भी बादल छाने या बारिश होने का कोई अनुमान नहीं है। आईएमडी के अनुसार उत्तर हवाओं के असर से आने वाले दो से तीन दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान मे 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।

End of Feed