Rajasthan Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: राजस्थान में सर्दी का सितम बरकरार है। यहां कोहरे और शीतलहर के साथ ही अब बारिश का ट्रिपल अटैक आने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार कल यानी 26 दिसंबर को प्रदेभ के लगभग सभी शहरों में बारिश होने का अनुमान जताया गया है। साथ ही बादल गरजने और बिजली गिरने की भी संभावना है। बारिश और ओलावृष्टि से मौसम और ठिठुरन भरा होने वाला है। हालांकि तापमान में गिरावट अभी से होनी शुरू हो गई है। दिसंबर के आखिरी सप्ताह में राजस्थान में कड़ाके की सर्दी पड़ने वाली है।
राजस्थान में ठंड
इन जगहों पर बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार आज राजस्थान में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। गुरुवार को अधिकतर जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दिन कोटा, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, उदयपुर, जोधपुर और बीकानेकर संभागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने के आसार हैं। वहीं 27 दिसंबर को गरज-चमक के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान पूर्वी राजस्थान के जयपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर और भरतपुर संभागों में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। वहीं पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।
ओलावृष्टि की भी संभावना
दरअसल एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 26 दिसंबर को मेघगर्जन के साथ हल्के से मध्यम स्तर की बारिश होने के आसार हैं। इस नए सिस्टम का सबसे अधिक असर 27 दिसंबर को रहेगा। इस दिन प्रदेश के कुछ भागों में मेघगर्जन और बारिश के साथ ही कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी संभावना है। वहीं 28 दिसंबर को भी राजस्थान के पूर्वी हिस्से में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने का अनुमान जताया गया है। हालांकि पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहने के आसार है। 29 और 30 दिसंबर को भी पूर्वी और पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं घना कोहरा छाने और तापमान में गिरावट की संभावना है।
राजस्थान के प्रमुख शहरों का तापमान
| जिला | अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस) | न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस) |
| अजमेर | 20.5 | 11 |
| जयपुर | 20.8 | 13 |
| सीकर | 20 | 8.5 |
| कोटा | 21.8 | 13 |
| चित्तौड़गढ़ | 24.2 | 10.8 |
| बाड़मेर | 21.6 | 10.6 |
| जैसलमेर | 20 | 9.7 |
| जोधपुर | 21.4 | 11 |
| फलोदी | 22.2 | 9 |
| बीकानेर | 19.4 | 8.4 |
| चुरू | 18.4 | 9.5 |
| गंगानगर | 18.6 | 7.7 |
| माउंट आबू | 15 | 3.8 |
| संगरिया | 18.4 | 7.3 |
| जालोर | 21 | 11.8 |
