जयपुर

राजस्थान के कोटपूतली में बोरवेल में गिरी बच्ची को बचाने के प्रयास तीसरे दिन भी जारी

Kotputli Borewell Incident Update: राजस्थान के कोटपूतली जिले के सरुंड थाना क्षेत्र में भूपेंद्र चौधरी के खेत में खेल रही उनकी साढ़े तीन साल की मासूम बेटी चेतना अचानक बोरवेल में गिर गई बच्ची को बचाने के लिए बचाव अभियान तीसरे दिन भी जारी है।

Image

साढ़े तीन साल की मासूम बेटी चेतना बोरवेल में गिर गई, उसे बचाने की कोशिशे जारी

Kotputli Borewell Incident: राजस्थान के कोटपूतली जिले के सरुंड थानाक्षेत्र में बोरवेल में गिरी तीन वर्षीय बच्ची को सुरक्षित निकालने का प्रयास बुधवार को तीसरे दिन भी जारी है। थानाधिकारी मोहम्मद इमरान ने बताया कि राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (ndrf) की टीमें 50 घंटे से अधिक समय से बच्ची को सुरक्षित निकालने का प्रयास में जुटी हैं।

उन्होंने बताया कि बुधवार को पाइलिंग मशीन के जरिये बोरवेल के समानांतर सुरंग बनाने का काम शुरू हुआ। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही एल बैंड (देसी जुगाड़) से भी बच्ची को बोरवेल से बाहर खींचने की कोशिश की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि कोटपूतली जिले के सरुंड थानाक्षेत्र में कितरपुरा इलाके में भूपेंद्र चौधरी के खेत में उसकी तीन साल की बच्ची चेतना सोमवार करीब तीन बजे बोरवेल में गिर गई थी। बच्ची की हरकतों को कैमरे में कैद किया गया और ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए बोरवेल में ऑक्सीजन पाइप उतारी गई।

गौर हो कि दो सप्ताह पहले दौसा जिले में पांच साल का एक बच्चा बोरवेल में गिर गया था। बच्चे को सुरक्षित निकालने के लिये राहत और बचाव अभियान 55 घंटे से ज्यादा चला था। हालांकि, जब तक उसे बाहर निकाला गया तब तक उसकी मौत हो गई थी।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article