Rajasthan Weather: पश्चिमी विक्षोभ से आज बदलेगा मौसम, 8 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट, सर्द हवाएं बढ़ाएंगी ठिठुरन

आज का मौसम राजस्थान, 22 January 2025 Rajasthan mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: राजस्थान में एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 8 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान गंगानगर, चूरू, हनुमानगढ़, झुंझुनूं, सीकर, जयपुर, भरतपुर, दौसा और अलवर में आज हल्की बारिश हो सकती है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी से ठंड से हल्की राहत महसूस हो रही है।

Rajasthan Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: राजस्थान में कड़ाके की ठंड का दौर चल रहा है। हालांकि बीते कुछ दिनों की तुलना में अब प्रदेश के न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है। जिसके चलते लोगों को सर्दी से हल्की राहत महसूस हो रही है। साथ ही दोपहर में अच्छी धूप भी खिल रही है। प्रदेश की राजधानी जयपुर में सोमवार को दिन में धूप निकली। साथ ही न्यूनतम तापमान भी 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दरअल उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिवहोने से हवा की दिशा बदल गई है। जिससे राजस्थान समेत मैदानी राज्यों में उत्तरी हवाओं का आना बंद हो गया है। जिसके कारण इन राज्यों के तापमान में बढ़ोत्तरी हो रही है।

rajasthan weather 1.

राजस्थान में आज मौसम

राजस्थान में आज करवट लेगा मौसम

राजस्थान में बीते कई दिनों से मौसम शुष्क चल रहा था। हालांकि आज प्रदेश में मौसम में करवट लेने वाला है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। जिसका प्रभाव राजस्थान के कई हिस्सों में देखने को मिलने वाला है। जिसके चलते हल्की बारिश या बूंदबांदी की संभावना जताई जा रही है। साथ ही सुबह के समय एक दो जगहों पर घना कोहरा भी छाया रह सकता है। अन्य जगहों पर हल्का या मध्यम कोहरा नजर आ सकता है। इस सिस्टम के जाने के बाद 23 जनवरी को प्रदेश के उत्तर-पूर्वी जिलों में कोहरा छाने के आसार हैं। 24 जनवरी से राजस्थान में मौसम शुष्क रह सकता है साथ ही सर्द हवाएं चलने की भी संभावना है।

End of Feed