Aaj Ka Tapman: आसमान से बरसेगी आग! मार्च में जून वाली गर्मी करेगी बेहाल; सावधान टेंपरेचर पहुंचा 42 °C पार

Aaj Ka Tapman: भारत के विभिन्न राज्यों में बढ़ती गर्मी चिंता का सबब बनती जा रही है। मार्च में जून-जुलाई जैसी गर्मी का एहसास हो रहा है। गुजरात के भुज में 10 मार्च को 42 डिग्री सेल्सियस तो राजस्थान के बाड़मेर 41 डिग्री सेल्सियस को तापमान टच कर गया है। आईएमडी के मुताबिक, आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होने से मार्च में ही भी भीषण गर्मी का एहसास होगा। आइये जानते हैं देशभर में कहां कितना तापमान है?

Aaj Ka Tapman: देशभर में मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिले रहे हैं। कहीं गर्मी ने दस्तक दे दी है तो कहीं कड़ाके की ठंड का एहसास हो रहा है। दक्षिण भारत, पश्चिम और उत्तर भारत में तापमान लगातार बढ़ रहा है, लेकिन पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के कारण तापमान माइनस डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया जा रहा है। लेकिन, 10 मार्च को कुछ राज्यों में तापमान आसमान को छू गया। अभी से जून-जुलाई वाली गर्मी का एहसास होने लगा। लोग पसीने से तर-बतर हो रहे हैं। दिन और रात के तापमान में ज्यादा अंतर नहीं दिखाई दे रहा है। सोमवार को गुजरात के भुज में मैक्सिमम टेंपरेचर 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सीजन का सबसे अधिक रहा। तो राजस्थान के बाड़मेर 41 डिग्री सेल्सियस को तापमान टच कर गया है। आईएमडी ने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान और भी बढ़ेगा। आइये जानते हैं कहां कितनी गर्मी है?

Aaj Ka Tapman

आज का तापमान कितना

राजस्थान का तापमान

राजस्थान में एक नये पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य में होली के आसपास बादल छाए रहने और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने का अनुमान है। मौसम केंद्र जयपुर ने सोमवार को यह जानकारी दी। मौसम केंद्र के मुताबिक, राजस्थान में 13 से 15 मार्च तक एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आंशिक रूप से बादल छाए रहने और उत्तर-पश्चिम व उत्तरी हिस्से में कहीं-कहीं हल्की बारिश/बूंदाबांदी होने की संभावना है। इस साल होली 13 मार्च और धुलंडी 14 मार्च को है।

End of Feed