Dussehra 2024: उदयपुरवाटी में इस बार बदलेगी 400 साल पुरानी परंपरा, बंदूक की गोलियों से छलनी नहीं होगा रावण

Dussehra 2024: राजस्थान के उदयपुरवाटी में इस बार पिछले 400 वर्षों से जारी परंपरा बदल जाएगी। दशहरे पर इस बार रावण को गोलियों से छलनी नहीं किया जाएगा, क्योंकि सार्वजनिक स्थानों पर गोली चलाने की अनुमति नहीं मिल पाई, जिस वजह से इस बार परंपरा में बदलाव होने जा रहा है।

Dussehra 2024: राजस्थान के उदयपुरवाटी के खास दशहरा उत्सव में लगभग 400 सालों से चल रही रावण दहन की परंपरा में इस बार बदलाव देखने को मिलेगा। इस बार रावण और उसके परिवार को गोलियों से छलनी नहीं किया जाएगा। रावण पर तीर चलाए जाएंगे। यह निर्णय दशहरा कमेटी की पुलिस के साथ हुई वार्ता के बाद लिया गया। बता दें कि दादूपंथी स्वामी समाज की सामाजिक संस्था पंचायत पांचों अखाड़ों के पंच भंडारी की ओर से करीब 400 साल से रावण को गोलियों से भूनने की परंपरा चल रही है।

udaipur wati rawan dahan

फाइल फोटो।

क्यों हो रहा बदलाव?

समिति के लोग और लाइसेंसधारी बंदूक रखने वाले लोग दशहरा मैदान में अपनी अपनी पिस्टल, बंदूक आदि लेकर पहुंचते हैं और रावण तथा उसके परिवार को गोलियों से छलनी करते हैं, लेकिन इस बार हथियार चलाने की अनुमति नहीं मिलने के कारण ऐसा संभव नहीं हो सकेगा। थाना प्रभारी राजेश चौधरी ने अनुमति देने से इनकार कर दिया।

End of Feed