जयपुर में हिट एंड रन केस, तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार दोस्तों को मारी टक्कर; मौके पर मौत

राजस्थान के जयपुर में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने स्कूटी सवार दो दोस्तों को बुरी तरह टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौत हो गई। मृतक वीरेंद्र अपोलो फ़ार्मेसी में जॉब करते थे और मोहित पढ़ाई कर रहा था।

जयपुर में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने स्कूटी सवार दो दोस्तों को कुचल दिया। हादसे में मोहित और वीरेंद्र की मौके पर मौत हो गई । घटना का CCTV फ़ुटेज भी सामने आया है। घटना झोटवाड़ा इलाक़े की है। हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक गाड़ी लेकर सहित भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत कांवटिया अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें एसएमएस अस्पताल में रेफर कर दिया, जहां वीरेन्द्र सिंह और मोहित ने दम तोड़ दिया। पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुटी है। DCP वेस्ट हनुमान प्रसाद ने बताया कि फ़ुटेज के आधार पर आरोपी स्कॉर्पियो चालक की तलाश की जा रही है।

Death

(सांकेतिक फोटो-Istock)

100 की स्पीड में थी कार

जानकारी के मुताबिक, महाराणा प्रताप स्कूल चौराहे पर घटना घटित हुई, वहां पर गाड़ियों की स्पीड कम होनी चाहिए थी, लेकिन गली के अंदर स्कॉर्पियो चालक 100 की स्पीड से चला रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे स्कूटी सवार दोस्तों को टक्कर मार दी और मौके से भाग निकला। आनन-फानन में राहगीरों की मदद से पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों ने दम तोड़ दिया।

End of Feed