राजस्थान-बिहार को मिली रफ्तार, जयपुर-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस स्टार्ट; देखें रूट, टाइमिंग और किराया

जयपुर-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस 22 जून से शुक्रवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन चलेगी। इस ट्रेन के जरिए दोनों राज्यों के बीच कनेक्टिविटी को और मजबूती मिलेगी और यात्रियों को सहूलियत।

जयपुर : राजस्थान और बिहार के बीच कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए खातीपुरा रेलवे स्टेशन से जयपुर-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस रेल सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। साथ ही मेगा कोचिंग टर्मिनल खातीपुरा एवं रेलवे स्टेशनों पर उन्नत यात्री सुविधाओं की भी शुरुआत की। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में रेलवे सुविधाओं का अभूतपूर्व विस्तार हो रहा है। उन्होंने सीकर के सुंदरपुरा में रेलवे स्टेशन विकसित करने की घोषणा करते हुए कहा कि इससे खाटू श्यामजी के लाखों श्रद्धालुओं का सफर आसान होगा। उन्होंने कहा कि जयपुर में विकसित मेगा कोचिंग टर्मिनल रेलवे अवसंरचना को नयी मजबूती प्रदान करेगा, जहां लगभग 450 रेलगाड़ियों का रखरखाव किया जा सकेगा।

Jaipur Darbhanga Amrit Bharat Express

जयपुर-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस (फोटो-ट्विटर)

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भारतीय रेल अभूतपूर्व परिवर्तन के दौर से गुजर रही है तथा आधुनिक, सुरक्षित और विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त रेलवे नेटवर्क देश की प्रगति का मजबूत आधार बन रहा है। उन्होंने कहा कि रेलवे के विस्तार और आधुनिकीकरण से राजस्थान में व्यापार, पर्यटन, शिक्षा एवं रोजगार के अवसरों को नयी गति मिल रही है तथा प्रदेश और देश के अन्य हिस्सों के बीच सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक संबंध और अधिक मजबूत हो रहे हैं।

End of Feed