Dudu News: संत दादू दयाल कर्मस्थली जमीन के अधिग्रहण पर बवाल, भारी तनाव के बाद बैकफुट पर सरकार, अगले हफ्ते बड़ी बैठक

Jaipur Dudu News: जयपुर के दूदू स्थित भैराना धाम में संत दादू दयाल की कर्मस्थली की जमीनों के अधिग्रहण के विरोध में संतों और सांसद हनुमान बेनीवाल का जयपुर मार्च रात 2 बजे तक चला। जो सरकार द्वारा कमेटी गठित करने के आश्वासन के बाद स्थगित कर दिया गया।

Jaipur Dudu News: राजस्थान के जयपुर जिले के दूदू स्थित ऐतिहासिक भैराना धाम में संत दादू दयाल की कर्मस्थली के आसपास की जमीनों के सरकारी अधिग्रहण को लेकर पैदा हुआ विवाद देर रात एक बड़े प्रशासनिक समझौते के बाद शांत हुआ। संतों की अगुवाई और खींवसर सांसद हनुमान बेनीवाल की राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के समर्थन से निकाला जा रहा 'राजधानी जयपुर मार्च' प्रशासन के साथ हुई लंबी वार्ता के बाद बीच में ही रोक दिया गया है। सरकार द्वारा इस पूरे मामले की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय कमेटी गठित किए जाने के आधिकारिक ऐलान के बाद आंदोलनकारियों ने अपना रुख बदला।

dudu news  Bhairana Dham protest update

जयपुर-अजमेर हाईवे पर रात 2 बजे तक चला बवाल (स्क्रीनग्रैब: PTI)

जयपुर-अजमेर हाईवे पर आधी रात को बनी सहमति

जमीन अधिग्रहण के विरोध में बुधवार दिन से शुरू हुआ यह गतिरोध देर रात तक बेहद तनावपूर्ण माहौल में बदल गया था। संतों और RLP कार्यकर्ताओं का हुजूम जयपुर की तरफ आगे बढ़ रहा था, जिसे पुलिस और प्रशासन ने जयपुर-अजमेर हाईवे पर ही रोक दिया। हाईवे पर ही रात करीब 1:00 बजे प्रशासनिक अधिकारियों और आंदोलनकारी प्रतिनिधियों के बीच कड़कड़ाती बातचीत का दौर शुरू हुआ। करीब एक घंटे से अधिक समय तक चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद प्रशासन ने सरकार की ओर से एक विशेष कमेटी गठित करने का प्रस्ताव रखा, जिसे संतों ने स्वीकार कर लिया। इसके बाद रात करीब 2:00 बजे जयपुर कूच के कार्यक्रम को स्थगित करने की घोषणा की गई, जिससे पुलिस और प्रशासनिक अमले ने राहत की सांस ली।

End of Feed