सोनभद्र में सियार का कहर! हमले से तीन बच्चों समेत 9 घायल, गांव में दहशत का माहौल

सोनभद्र जिले के जुगैल गांव में हाल ही में सियार के हमले से तीन बच्चों समेत नौ लोग घायल हो गए हैं। घटना ने गांव में डर और अफरा-तफरी मचा दी है। वन विभाग ने प्रभावित इलाके का जायजा लेने और जानवर को पकड़ने के लिए कार्रवाई शुरू करने की योजना बनाई है।

Jackal Attack Sonbhadra: सोनभद्र जिले के जुगैल थाना क्षेत्र के जुगैल गांव में सियार के हमले के चलते तीन बच्चों सहित कुल नौ लोग घायल हो गए हैं। यह घटना शुक्रवार और शनिवार को हुई, जिससे गांव में भय का माहौल बन गया। वन रेंजर अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि अभी पूरी जानकारी इकट्ठा की जा रही है।

Jackal terror in Sonbhadra (symbolic photo)

सोनभद्र में सियार का आतंक (सांकेतिक फोटो)

वन रेंजर ने कहा कि ग्राम प्रधान से बातचीत की गई है और उनके अनुसार, एक सियार ने कुछ ग्रामीणों पर हमला किया। वन विभाग की कई टीमें रविवार को गांव का दौरा करेंगी और जानवर को पकड़ने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

End of Feed