देश में फैली 1600 किमी लंबी तूफानी पट्टी, 80 फीसद हिस्से में प्री-मानसून गतिविधियां शुरू

IMD के INSAT-3DS सैटेलाइट ने राजस्थान से तेलंगाना तक फैली 1600 किलोमीटर लंबी थंडरस्टॉर्म पट्टी की तस्वीर ली है। इसके साथ ही देश के 70-80 फीसद हिस्से में प्री-मानसून गतिविधियां शुरू हो चुकी हैं।

देश में बड़ी ही बेसब्री से मानसून का इंतजार हो रहा है। प्रचंड गर्मी और हीटवेव के दौर के बाद पिछले तीन-चार दिनों से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते ज्यादातर इलाकों में मौसम सुहावना बना हुआ है। इस बीच देश में मानसून से पहले (Pre-Monsoon) की मौसम गतिविधियां चरम पर हैं। कल यानी सोमवार 1 जून को भारत मौसम विभाग (IMD) के अत्याधुनिक INSAT-3DS सैटेलाइट ने जो तस्वीर ली है, उसे देखकर मौसम विज्ञानी भी हैरान हैं। तस्वीर में राजस्थान के जोधपुर से तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद तक करीब 1600 किमी लंबी थंडरस्टॉर्म की एक बहुत ही बड़ी पट्टी साफ दिख रही है।

imd thurnderstorm

देश में प्री-मानसून गतिविधियां जारी

प्री-मानसून गतिविधियां जारी

सैटेलाइट से मिली थर्मल इंफ्रारेड तस्वीर के मुताबिक देश के बड़े हिस्से के आसमान में घने बादलों का एक बड़ा समूह फैला हुआ है। घने बादलों की यह पट्टी पश्चिमी में राजस्थान से मध्य प्रदेश, माहाराष्ट्र, छत्तीसढ़ और तेलंगाना तक फैली हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक अभी देश के लगभग 70-80 फीसद हिस्से में किसी न किसी रूप में प्री-मानसून, बादल, बारिश और थंडरस्टॉर्म की गतिविधियां जारी हैं।

End of Feed