4 हजार का पेट्रोल भरवाकर भागा कार चालक, कर्मचारी ने मांगे पैसे तो किया ये खौफनाक काम

इंदौर में बुधवार तड़के सांवेर क्षेत्र में एक कार चालक ने पेट्रोल पंप कर्मी को अपनी कार के साथ घसीट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पंप कर्मी गाड़ी में पेट्रोल भरने के बाद कार चालक से पैसे मांग रहा था। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में एक पेट्रोल पंप पर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां 4,000 रुपये का पेट्रोल भरवाने के बाद पैसे मांगने पर कार चालक ने पंप कर्मचारी को गाड़ी से घसीट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। इस घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

CRIME

सांकेतिक फोटो

पेट्रोल के पैसे पर विवाद बना मौत की वजह

यह घटना बुधवार तड़के करीब 4 बजे सांवेर थाना क्षेत्र में हुई। अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) देवेंद्र सिंह धुर्वे ने ’पीटीआई-भाषा’ को बताया कि एक कार चालक पेट्रोल पंप पर आया और उसने अपनी गाड़ी में 4,000 रुपये का पेट्रोल भरवाया। जब पेट्रोल पंप कर्मी ने उससे पैसे देने को कहा तो कार चालक ने भुगतान से इनकार करते हुए गाड़ी आगे बढ़ा दी। उन्होंने बताया कि पेट्रोल पंप कर्मी रोहित परमार (22) ने कार की खिड़की में हाथ डालकर उससे रुपये मांगे, तो गाड़ी के चालक ने उसका हाथ पकड़ लिया और शीशा बंद कर दिया जिससे वह दूर तक घिसटता चला गया और उसकी मौत हो गई।

End of Feed