Indore News: सबसे साफ शहर में गंदा पानी पीने से दर्जनों की बिगड़ी तबियत, मरीजों का हाल जानने मंत्री विजयवर्गीय पहुंचे अस्पताल

देश के सबसे साफ शहर इंदौर में गंदे पानी की सप्लाई ने लोगों की सेहत बिगाड़ दी है। कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के विधानसभा क्षेत्र भागीरथपुरा में नल से दूषित पानी आने के बाद कई लोग उल्टी-दस्त और पेट दर्द की शिकायत के चलते अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। मामले के सामने आने के बाद मंत्री विजयवर्गीय खुद अस्पताल पहुंचे और बीमारों से मुलाकात कर बेहतर इलाज के निर्देश दिए।

Indore News: जिस शहर को देश के सबसे साफ शहर का तमगा मिला हो वहां गंदा पानी पीने से कई लोगों को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। हैरानी की बात यह है कि यह मामला कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की विधानसभा क्षेत्र भागीरथपुरा का है। यहां नल में आ रहे गंदा पानी को पीने के बाद कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई।

indore water

मरीजों का हाल जानते मंत्री कैलाश विजयवर्गीय

कई लोग अस्पताल में भर्ती

स्थानीय लोगों के अनुसार, गंदा पानी पीने से कई लोग उल्टी-दस्त और पेट दर्द की शिकायत के बाद निजी अस्पतालों में भर्ती कराए गए हैं, जबकि कुछ का घर पर ही इलाज जारी है। लोगों का कहना है कि पिछले कई दिनों से नगर निगम में गंदे पानी की शिकायत की जा रही थी, लेकिन समय पर कार्रवाई नहीं हुई।

End of Feed