इंदौर में भीषण सड़क हादसा: पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन की बेटी समेत 3 की मौत, ट्रक से टकराई कार

एमपी के इंदौर में एक फंक्शन से लौटते हुए पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा और उनके साथ कार में सवार लोग एक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए। पुलिस ने बताया कि उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई, जिसमें प्रेरणा समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। एक घायल है, जिसका इलाज चल रहा है।

Indore Accident News: मध्य प्रदेश के इंदौर रालामंडल में तेजाजी नगर बाईपास के पास शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन की बेटी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सड़क हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

Accident News

इंदौर में भीषण सड़क हादसा

न्यूज एजेंसी आईएएनएस के अनुसार, पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह सड़क हादसा तब हुआ जब यह सभी लोग कार में सवार होकर एक फंक्शन से लौट रहे थे। उसी दौरान उनकी कार की एक ट्रक से भीषण टक्कर हो गई। इस टक्कर में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है और कार में सवार तीन लोगों की मौत हो गई है एक घायल है, जिसका इलाज अभी जारी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस सड़क हादसे में मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन, जो अभी राजपुर सीट से विधायक हैं, की बेटी प्रेरणा भी शामिल थी।

End of Feed