इंडिगो फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग; आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे पर अचानक फ्लाइट की लैंडिंग करानी पड़ी। जानकारी के मुताबिक, खराब मौसम के दौरान फ्लाइट के अगले हिस्से पर आकाशीय बिजली गिरी, जिसके बाद तुरंत उसे नीचे उतारा गया।

लखनऊ में खराब मौसम के बीच इंडिगो की एक फ्लाइट पर आकाशीय बिजली गिरने की घटना सामने आई है। बिजली गिरने से विमान के आगे के हिस्से को नुकसान पहुंचा। इसके बाद फ्लाइट की लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। मौसम खराब होने के कारण विमान को उड़ान के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ा। फिलहाल घटना के बाद विमान की जांच की जा रही है। हादसे में किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है। खराब मौसम के चलते विमान संचालन पर भी असर पड़ने की आशंका है।

IndiGo Flight emergency landing

लखनऊ में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

पटना से लखनऊ जा रही थी फ्लाइट

जानकारी के मुताबिक, पटना से लखनऊ आ रही इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E92 की बुधवार को लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। खराब मौसम के बीच उड़ान के दौरान विमान आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया था।

End of Feed