वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें आधुनिक भारत में सेमी हाई-स्पीड ट्रेने हैं। वंदे भारत ट्रेन में भारतीय रेलवे को नया आधुनिका रंग-रूप दिया है। छोटी दूरी के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चलाई जा रही हैं, जहां 8-10 घंटे में यात्रा पूरी हो जाती है। लंबे समय से लोगों को वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का इंतजार है। वंदे भारत स्लीपर आने से लंबी दूरी की यात्रा भी शान की सवारी होगी। खुशखबरी यह है कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है। चलिए जानते हैं -
वंदे स्लीपर ट्रेन
20 सितंबर को फैक्टरी से बाहर आएगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन
बैंगलोर सेंट्रल से भाजपा के सांसद पीसी मोहन ने शुक्रवार को बताया कि भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन बेंगलुरु के BEML प्लांट से बाहर आने को तैयार है। उन्होंने बताया कि पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आगामी 20 सितंबर को BEML Plant से डिस्पैच होने के लिए तैयार होगी। यही नहीं उन्होंने कहा कि उम्मीद है इसी साल दिसंबर में पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन पटरी पर दौड़ने भी लगेगी। हालांकि, इसी साल जून में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घोषणा की थी कि पहली वंदे भारत स्लीपर दो महीने पर पटरी पर आ जाएगी।वंदे भारत ट्रेनें भारत की पहली सेमी-हाईस्पीड ट्रेनें हैं, जिन्होंने यात्रियों के अनुभव को बेहतर किया है। इन्हें भारत में ही बनाया गया है और इनकी सफलता के बाद लोग हाई स्पीड वंदे स्लीपर ट्रेनों का इंतजार कर रहे हैं। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की बॉडी हाई ग्रेड ऑस्टेनिटिक स्टेनलेस स्टील से बनाई गई है। इसके क्रैश बफर्स और कपलर्स में क्रैश वर्दी एलिमेंट्स लगाए गए हैं।
वंदे स्लीपर की सीटें
BEML ने डिजाइन की स्लीपर ट्रेन
वंदे भारत स्लीपर में सभी सुरक्षा मानकों को ध्यान रखा गया है। इसके सभी मैटेरियल और कंपोनेंट EN45545 HL3 के अनुसार फायर स्टैंडर्ड रिक्वायरमेंट को पूरा करते हैं। वंदे भारत स्लीपर को BEML में ही डिजाइन किया गया है। इसकी बनावट, इंटीरियर, स्लीपर बर्थ और एक्सटीरियर में फंक्शनैलिटी का विशेष ध्यान रखा गया है।200 किमी की स्पीड
ट्रेन के आगे उसकी नोज से लेकर अंदरी पैनल, सीटें, बर्थ, अंदर की लाइटें, कपलर और गैंगवेज को बहुत ही करीने से बनाया गया है, ताकि यह स्लीपर ट्रेनसेट के सभी स्टैंडर्ड पर खरा उतरे। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन 200 किमी प्रति घंटे के रफ्तार से दौड़ सकती है। यह यात्रियों को लंबी दूरी का एक प्रीमियम विकल्प देगी और इसका सीधा मुकाबला मौजूदा राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन से होगा।वंदे स्लीपर में हॉट वाटर शावर की व्यवस्था
मौजूदा वंदे भारत एक्सप्रेस को आधार बनाकर तैयार की गई वंदे भारत स्लीपर बर्थ पर रातभर का आरामदायक सफर कराएंगी। ट्रेन में GFRP पैनल के साथ उच्च कोटि का इंटीरियर होगा। इसमें अपने आप बंद होने वाले स्लाइडिंग दरवाजे, 1st AC कार में हॉट वाटर शावर्स, एर्गोनॉमिक टॉयलेट सिस्टम, दिव्यांगों के लिए स्पेशल बर्थ और टॉयलेट भी इस ट्रेन में उपलब्ध होंगे।वंदे स्लीपर की बर्थ
