मुंबई से लक्षद्वीप और गोवा तक समुद्री सफर होगा और भी खास, कॉर्डेलिया स्काई के साथ क्रूज टूरिज्म को मिलेगा नया विस्तार

Cordelia Sky Cruise: समुद्र की लहरों के बीच छुट्टियां बिताने का सपना देखने वाले भारतीय पर्यटकों के लिए क्रूज यात्रा के नए विकल्प सामने आने वाले हैं। मुंबई से कॉर्डेलिया क्रूज का नया जहाज 'कॉर्डेलिया स्काई' 23 अक्टूबर से सफर शुरू करेगा, जबकि कोच्चि से भी अंतरराष्ट्रीय क्रूज यात्राओं का दायरा बढ़ेगा। इन नई सुविधाओं से समुद्री पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ यात्रियों को छुट्टियां मनाने के लिए नए डेस्टिनेशन चुनने का मौका मिलेगा।

Cordelia Sky Cruise: समुद्र के रास्ते छुट्टियां मनाने का विकल्प तलाश रहे भारतीय पर्यटकों के लिए क्रूज टूरिज्म का दायरा बढ़ने जा रहा है। मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स के ऊपर रविवार शाम 1,500 ड्रोन से सजे आसमान ने सबका ध्यान खींचा। रोशनी, संगीत और आकर्षक आकृतियों के इस शो के जरिए भारत के क्रूज कारोबार में एक नए विस्तार का ऐलान किया गया। इस मौके पर कॉर्डेलिया क्रूज ने अपने दूसरे जहाज 'कॉर्डेलिया स्काई' को पेश किया। देश के सबसे लक्जरी क्रूज में से एक ये नया जहाज 23 अक्टूबर 2026 से मुंबई से अपनी यात्रा शुरू करेगा। इससे पर्यटकों को गोवा, लक्षद्वीप और समुद्र में मिनी वेकेशन के लिए नए विकल्प मिलेंगे।

Cordelia Sky Cruise

23 अक्टूबर से मुंबई से रवाना होगा कॉर्डेलिया स्काई क्रूज

'कॉर्डेलिया स्काई' में 1,002 स्टेटरूम

258 मीटर लंबे 'कॉर्डेलिया स्काई' में 1,002 स्टेटरूम हैं और इसमें एक साथ तकरीबन 2,000 यात्रियों के ठहरने की क्षमता है। जहाज पर रेस्तरां, थिएटर, स्विमिंग पूल, मनोरंजन और बच्चों के लिए सुविधाएं उपलब्ध होंगी। भारतीय यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए शुद्ध शाकाहारी और जैन भोजन के विकल्प भी होंगे। क्रूज छुट्टियों का आकर्षण केवल जहाज पर मिलने वाली सुविधाओं तक सीमित नहीं है। इसमें यात्रा, ठहरने और मनोरंजन को एक ही अनुभव में शामिल किया जाता है।

End of Feed