रूस-यूक्रेन युद्ध की आग में झुलसा ओडिशा का युवक, ड्रोन हमले में हुई दर्दनाक मौत; परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ओडिशा के गंजाम जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच एक भारतीय युवक की जान चली गई। बताया जा रहा है कि यूक्रेन के ड्रोन हमले में वह काम के दौरान मारा गया। इस घटना के बाद परिवार और गांव में शोक का माहौल है, जबकि प्रशासन और दूतावास शव वापस लाने और सहायता देने की प्रक्रिया में जुटे हैं।

Odisha News: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच ओडिशा के गंजाम जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यूक्रेन के ड्रोन हमले में जिले के एक युवक की जान चली गई। मृतक की पहचान गंजाम जिले के चिकिटी ब्लॉक के माधाबंध गांव निवासी ए. रामैया के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रामैया लगभग एक महीने पहले रोजगार की तलाश में रूस गए थे। लेकिन दुर्भाग्यवश वह एक संघर्ष प्रभावित क्षेत्र में कार्य कर रहे थे, जहां यूक्रेन की ओर से हुए ड्रोन हमले की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

Indian Worker from Odisha Killed Amid Russia-Ukraine War

रूस-यूक्रेन संघर्ष के बीच भारतीय श्रमिक की मौत

पूरे गांव में शोक की लहर

इस घटना की जानकारी मिलते ही परिवार और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों ने बताया कि बेहतर रोजगार और भविष्य की उम्मीद में रामैया विदेश गए थे, लेकिन उनकी मौत की खबर ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। गंजाम के जिला कलेक्टर वी. कीर्ति वासन ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि भारतीय दूतावास से लगातार संपर्क किया जा रहा है, ताकि मृतक के पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द ओडिशा वापस लाया जा सके।

End of Feed