भारतीय रेलवे देश की लाइफलाइन है। भारत जैसे बड़े देश को रेलवे एक सूत्र में पिरोती है। देश की 140 करोड़ की आबादी के बीच भारतीय रेलवे सबसे आसान और किफायती यातायात साधन है। लेकिन भीड़भाड़ के कारण यात्रियों को बहुत पहले से रिजर्वेशन कराना पड़ता है और उसमें भी रिजर्वेशन मिलना आसान नहीं होता। अब आपकी इसी समस्या को दूर करने के लिए रेलवे ने 10 नई ट्रेनें लॉन्च की हैं। इन ट्रेनों की खास बात यह है कि इसमें यात्रियों को पहले से रिजर्वेशन की जरूरत नहीं होगी। हाई-डिमांड वाले रूट पर यात्रियों को बिना रिजर्वेशन के यात्रा करने का अवसर मिलेगा। तो फिर देर किस बात की, चलिए इन ट्रेनों के बारे में विस्तार से जानते हैं -
इन 10 नई ट्रेनों में यात्रा के लिए रिजर्वेशन की जरूरत नहीं
नई लॉन्च ट्रेनों की खासियत
इन ट्रेनों की खास बात तो ही है कि यात्री इनमें जनरल टिकट खरीदकर यात्रा कर सकते हैं। यात्री चाहें तो इन ट्रेनों में सफर करने के लिए स्टेशन के टिकट काउंटर से या मोबाइल एप के UTS (अनरिजर्व्ड टिकटिंग सिस्टम) से टिकट खरीद सकते हैं। यात्रियों के लिए जनरल और चेयर कार कोच की टिकटें इन ट्रेनों में मौजूद रहेंगी।
यह ट्रेनें देश के बड़े शहरों को आपस में जोड़ेंगी। इससे बड़े शहरों के बीच आवाजाही आसान हो जाएगी। यात्रियों को इन शहरों के बीच सफर करने के लिए विमान की महंगी टिकट नहीं खरीदनी पड़ेगी और न ही ट्रेन में बहुत पहले से टिकट रिजर्व करनी पड़ेगी। इसके अलावा उन्हें सड़क मार्ग से थकाऊ सफर भी नहीं करना पड़ेगा।
इन नई ट्रेनों के चलने से अचानक यात्रा के लिए मजबूर होने वाले यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। इससे उनकी यात्रा सुखद और आसान होगी। इन रूटों पर चलाई जा रही हैं यह 10 नई ट्रेनें
मुंबई-पुणे सुपरफास्ट (Mumbai-Pune Superfast)
- मुंबई से ट्रेन सुबह 7:30 बजे चलेगी
- सुबह 11:00 बजे ट्रेन पुणे पहुंचेगी
हैदराबाद-विजयवाड़ा एक्सप्रेस (Hyderabad-Vijayawada Express)
- हैदराबाद से ट्रेन सुबह 7:30 बजे चलेगी
- दोपहर 2:00 बजे ट्रेन विजयवाड़ा पहुंचेगी
दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेस (Delhi-Jaipur Express)
- दिल्ली से ट्रेन सुबह 6:00 बजे चलेगी
- दोपहर 1:30 बजे ट्रेन जयपुर पहुंचेगी
लखनऊ-वाराणसी एक्सप्रेस (Lucknow-Varanasi Express)
- लखनऊ से ट्रेन सुबह 7:00 बजे चलेगी
- दोपहर 1:30 बजे ट्रेन वाराणसी पहुंचेगी
कोलकाता-पटना इंटरसिटी (Kolkata-Patna Intercity)
- कोलकाता से ट्रेन सुबह 5:00 बजे चलेगी
- दोपहर 2:00 बजे ट्रेन पटना पहुंचेगी
अहमदाबाद-सूरत सुपरफास्ट (Ahmedabad-Surat Superfast)
- अहमदाबाद से ट्रेन सुबह 7:00 बजे चलेगी
- दोपहर 12:30 बजे ट्रेन सूरत पहुंचेगी
पटना-गया एक्सप्रेस (Patna-Gaya Express)
- पटना से ट्रेन सुबह 6:00 बजे चलेगी
- सुबह 9:30 बजे ट्रेन गया पहुंचेगी
जयपुर-अजमेर सुपरफास्ट (Jaipur-Ajmer Superfast)
- जयपुर से ट्रेन सुबह 8:00 बजे चलेगी
- सुबह 11:30 बजे ट्रेन अजमेर पहुंचेगी
चेन्नई-बैंगलोर एक्सप्रेस (Chennai-Bangalore Express)
- चेन्नई से ट्रेन सुबह 8:00 बजे चलेगी
- दोपहर 3:30 बजे ट्रेन बैंगलोर पहुंचेगी
भोपाल-इंदौर इंटरसिटी (Bhopal-Indore Intercity)
- भोपाल से ट्रेन सुबह 6:30 बजे चलेगी
- दोपहर 12:00 बजे ट्रेन इंदौर पहुंचेगी
टिकट कितने में मिलेगी
दिल्ली-जयपुर (Delhi-Jaipur)
- जनरल कोच - 150 रुपये
- सीटिंग कोच - 300 रुपये
मुंबई-पुणे (Mumbai-Pune)
- जनरल कोच - 120 रुपये
- सीटिंग कोच - 250 रुपये
कोलकाता-पटना (Kolkata-Patna)
- जनरल कोच - 200 रुपये
- सीटिंग कोच - 400 रुपये
टिकट बुक कैसे करें?
आप स्टेशन पर पहुंचकर वहां टिकट काउंटर से इन ट्रेनों के लिए टिकट खरीद सकते हैं।
मोबाइल एप का इस्तेमाल करके आप UTS यानी अनरिजर्व्ड टिकटिंग सिस्टम से भी टिकट बुक कर सकते हैं।
इसके अलावा आप अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र पर पहुंचकर भी टिकट बुक करवा सकते हैं।
