शहर

जम्मू-कश्मीर में मौसम की मार, बर्फबारी का अलर्ट; पढ़ें कहां- कितना रहा तापमान

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में कड़ाके की ठंड से थोड़ी सी राहत मिली है। पिछले साल तीन दिसंबर के बाद पहली बार मंगलवार को न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से ऊपर पहुंच गया है। हालांकि, मौसम विभाग ने बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है-

Image

जम्मू कश्मीर का मौसम

Photo : iStock

Jammu Kashmir Weather: श्रीनगर में पिछले साल तीन दिसंबर के बाद पहली बार मंगलवार को न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से ऊपर पहुंच गया। वहीं, जम्मू शहर में मौसम में सुधार हुआ है। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार, 3 दिसंबर 2024 के बाद इस सीजन में पहली बार श्रीनगर शहर में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से ऊपर पहुंचा है।

इन इलाकों का तापमान पहुंचा 1 से 2 डिग्री

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस, गुलमर्ग में माइनस 3.2 डिग्री और पहलगाम में माइनस 2.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, जम्मू शहर में रात का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस, कटरा में 10.8 डिग्री, बटोत में 5.2 डिग्री, बनिहाल में 1 डिग्री और भद्रवाह में 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, "21 जनवरी (मंगलवार) को कई स्थानों पर हल्की बारिश/बर्फबारी की संभावना है। 22 जनवरी (बुधवार) को आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और जम्मू के मैदानी इलाकों में हल्की बारिश और कुछ स्थानों पर हल्की बर्फबारी की संभावना है। 23 जनवरी (गुरुवार) को जम्मू डिवीजन के अलग-अलग स्थानों पर हल्की बर्फबारी की संभावना है। 24 से 28 जनवरी तक आमतौर पर मौसम शुष्क रहेगा। 29 से 31 जनवरी के बीच आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश/बर्फबारी हो सकती है।"

ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करें

मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी की है जिसमें पर्यटकों, यात्रियों और ट्रांसपोर्टरों से अनुरोध किया गया है कि वे प्रशासन/ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करें।"

21 दिसंबर से शुरू होकर 30 जनवरी तक चलने वाली 40 दिनों की सर्दी की भीषण अवधि को 'चिलाई कलां' कहा जाता है। इस दौरान, स्थानीय लोग ढीले ऊनी वस्त्र पहनते हैं, जिन्हें 'फेरन' कहा जाता है।

बच्चों और बुजुर्गों सावधानी बरते

डॉक्टरों ने लोगों, विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों को आगाह किया है कि वे लंबे समय तक ठंड के संपर्क में रहने से बचें, क्योंकि इससे हृदयाघात हो सकता है, जो रक्त वाहिकाओं के सिकुड़ने का कारण बन जाता है। सिकुड़ी हुई रक्त वाहिकाएं दिल की विफलता और दिल के दौरे का कारण बनती हैं।

इनपुटः आईएएनएस

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article