वाराणसी

वाराणसी-गाजीपुर हाइवे पर टोल प्लाज पर पहुंचते ही कार में लगी भीषण आग, देखें Video

वाराणसी-गाजीपुर हाइवे पर कैथी टोल प्लाजा पर पहुंचते ही एक कार में अचानक आग लग गई, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत कार से कूदकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते कार धू-धूकर जलने लगी, जिससे टोल प्लाजा पर काले धुएं का गुबार छा गया और हड़कंप मच गया।

Image

वाराणसी-गाजीपुर हाइवे पर कार में लगी आग

वाराणसी-गाजीपुर हाइवे पर एक कार जैसे ही कैथी टोल प्लाजा पर पहुंची, उसमें अचानक आग लग गई। कार में आग लगने की घटना को देखते हुए टोल प्लाजा पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि कार के ड्राइवर ने तुरंत सूझबूझ दिखाई और वह कार से बाहर कूद गया, जिससे उसकी जान बच गई। देखते ही देखते कार धू-धूकर जलने लगी, इससे टोल प्लाजा पर काले धुएं का गुबार देखा गया और वहां हड़कंप मच गया।

कार में आग क्यों लगी, अभी तक इसकी वजह स्पष्ट नहीं हो पायी है। कहा जा रहा है कि अज्ञात कारणों की वजह से कार में आग लगी थी। इस घटना की वजह से सड़क पर कुछ देर तक यातायात बाधित रहा। तमाम गाड़ियां धूं-धूं कर चल रही कार से दूरी बनाए रहीं और ड्राइवर टोल प्लाजा तक जाने से बचते रहे। टोल प्लाजा पर मौजूद उसके कर्मचारियों और वहां मौजूद लोगों ने मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

जलकर राख हो गई कार

कार में आग लगने की यह घटना वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र के कैथी टोल प्लाजा की है। कार में आग लगने के बाद टोल प्लाजा पर मौजूद लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को इस संबंध में सूचना दी। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश की। हालांकि, कार में लगी आग इतनी भयंकर थी कि कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई।

जैसा कि हमने ऊपर बताया ड्राइवर में सूझबूझ दिखाते हुए कार में आग लगते ही इससे बाहर कूदकर जान बचा ली। इस तरह से इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जलती कार से बाहर कूदे ड्राइवर की टोल प्लाजा पर मौजूद लोगों ने मदद की और उसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

घटना से लें सबक

इस घटना से सबक लेते हुए आपको भी अपनी कार की नियमित जांच करते रहना चाहिए। नियमित जांच से आप अपनी कार को सुरक्षित रख सकते हैं।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article