Hottest City: राजस्थान में गर्मी का तांडव; कल गंगानगर रहा देश का सबसे गर्म शहर, आज भी IMD का अलर्ट

Hottest City: बुधवार, 27 मई को राजस्थान का श्रीगंगानगर 47.2 डिग्री के साथ भारत का सबसे गर्म शहर रहा। IMD ने आज, 28 मई को दिल्ली, यूपी, एमपी और विदर्भ सहित 12 राज्यों में भीषण लू का अलर्ट जारी किया है, जबकि राजस्थान के 11 जिलों में दोपहर बाद आंधी-बारिश की संभावना है।

Hottest City in India: उत्तर भारत से लेकर मध्य भारत तक इन दिनों आसमान से आग बरस रही है। बुधवार, 27 मई को राजस्थान का श्रीगंगानगर जिला 47.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ पूरे भारत में सबसे गर्म स्थान दर्ज किया गया। श्रीगंगानगर के लिए यह इस सीजन का सबसे उच्चतम तापमान रहा। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, मई के आखिरी दिनों में फिलहाल इस भीषण गर्मी और जानलेवा लू (Heatwave) से राहत मिलने की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है।

hottest city in india heatwave imd

श्रीगंगानगर रहा देश में सबसे गर्म

राजस्थान में हीटवेव का टॉर्चर: चूरू, बीकानेर और भीलवाड़ा में 45 के पार

पिछले 24 घंटों के दौरान राजस्थान के पश्चिमी और उत्तरी इलाकों में सूर्य की सीधी और तेज धूप के कारण सुबह से लेकर देर शाम तक भीषण लू का प्रभाव बना रहा। श्रीगंगानगर में जहां पारा 47.2°C पहुंच गया, वहीं चूरू, बीकानेर, पिलानी, जैसलमेर, फलोदी और भीलवाड़ा में भी तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के ऊपर ही रिकॉर्ड किया गया। दिन के साथ-साथ अब रातें भी भट्टी की तरह तपने लगी हैं। कोटा, फलोदी और हनुमानगढ़ में रात का न्यूनतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। इसमें कोटा में बुधवार की रात इस सीजन की सबसे गर्म रात रही।

End of Feed