Heat Score: Heatmap में दिख रहा भीषण गर्मी का प्रकोप, कई राज्यों में सामान्य से बहुत अधिक तापमान

भारत के कई राज्यों में इस समय प्रचंड गर्मी का प्रकोप जारी है। मंगलवार के टेम्प्रेचर मैप में उत्तर, पश्चिम और मध्य भारत में सामान्य से ज्यादा तापमान दर्ज हुआ, जबकि राहत के संकेत सीमित क्षेत्रों में ही दिखे हैं।

Heat Score: नौतपा के प्रभाव में देश के ज्यादातर हिस्से बुरी तरह से तप रहे हैं। कल यानी मंगलवार 26 मई के हीटमैप (Heatmap) पर नजर डालें तो देश के ज्यादातर हिस्से लाल दिख रहे हैं, जो भीषण गर्मी को दर्शा रहे हैं। मंगलवार 26 मई के तापमान और तापमान विचलन (एनॉमली) मैप्स से पता चलता है कि उत्तर, पश्चिम और मध्य भारत के कई राज्यों में अधिकतम और औसत तापमान सामान्य से बहुत ऊपर दर्ज किया गया। मैप से साफ पता चल रहा है कि यहां Heatwave की स्थिति और गंभीर होती जा रही है।

Heat Score Heatmap 26th May

हीटमैप ने दिखाया देश में कितनी भीषण गर्मी पड़ रही

यहां पारा 47 डिग्री पार

जारी मैप्स के मुताबिक राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, गुजरात और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 42 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। रेगिस्तानी राज्य राजस्थान और आसपास के इलाकों में मंगलवार को सबसे ज्यादा गर्मी देखने को मिली, जहां कई क्षेत्रों में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। श्रीगंगानगर में तो पारा 47 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया।

End of Feed