शहर

तेल-गैस के बाद अब स्टेशन पर खाना भी महंगा, 1 जून से लागू होंगी नई फूड कीमतें

बढ़ती तेल और गैस कीमतों के चलते अब रेलवे स्टेशनों पर खाना भी महंगा हो गया है। सेंट्रल रेलवे ने स्टेशनों पर खाने-पीने के सामान के दाम बढ़ाने को मंजूरी दी है। नई दरें 1 जून 2026 से लागू होंगी। सभी स्टॉल पर हिंदी और अंग्रेजी में रेट लिस्ट लगाना अनिवार्य होगा।

Image

रेलवे स्टेशन पर खाना-पीना हुआ महंगा

Railway Food Price Hike: तेल और गैस की बढ़ती कीमतों का असर अब रेलवे स्टेशनों पर मिलने वाले खाने-पीने के सामान पर भी देखने को मिलेगा। सेंट्रल रेलवे ने अपने स्टेशनों पर फूड आइटम्स की कीमतों में इजाफा करने की मंजूरी दे दी है। 1 जून 2026 से नई दरें लागू हो जाएंगी। इस संबंध में मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (Claims & Catering) कार्यालय, मुंबई की ओर से 25 मई 2026 को आदेश जारी किया गया है। सेंट्रल रेलवे ने सभी स्टॉल संचालकों को निर्देश दिए हैं कि उन्हें अपने स्टॉल पर द्विभाषी रेट लिस्ट लगाना अनिवार्य होगा यानी अब स्टेशन के फूड स्टॉल पर हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में फूड लिस्ट होगी।

स्टेशन पर फूड्स के नए रेट

रेलवे प्रशासन का कहना है कि बढ़ी हुई दरों के साथ खाने की गुणवत्ता और सेवाओं में सुधार भी सुनिश्चित किया जाएगा। नई लिस्ट के अनुसार अब रेलवे स्टेशन पर आलू वडा 15 रुपये, वेज समोसा 20 रुपये, वेज सैंडविच 35 रुपये और चीज सैंडविच 45 रुपये में मिलेगा। वहीं, पाव भाजी अब 50 रुपये, वेज पिज्जा 50 रुपये और मसाला डोसा 35 रुपये में लोगों को मिलेगा। इसके अलावा इडली-सांभर की कीमत 30 रुपये, छोले पूरी 40 रुपये, ब्रेड पकौड़ा 25 रुपये और वेज फ्रैंकी 30 रुपये तय की गई है। रेलवे ने कुछ फूड आइटम्स जैसे प्री-पैक्ड पॉपकॉर्न, कचौड़ी, डोनट और मिसल पाव की पुरानी कीमतें अभी भी बरकरार रखी हैं।

Railway Food Rate List.

किन फूड आइट्स के बढ़े दाम

Railway Food Rate List

इन फूड आइट्स के दाम में बदलाव नहीं

फूड स्टॉल का नियमित तौर पर होगा निरीक्षण

रेलवे ने सभी स्टॉल संचालकों को निर्देश दिया है कि वे नई रेट लिस्ट हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में प्रदर्शित करें। आदेश में साफ कहा गया है कि ओवरचार्जिंग रोकने और खाने की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए नियमित तौर पर जायजा लिया जाएगा। रेलवे ने यह भी स्पष्ट किया है कि नए रेट का प्रभाव यात्रियों को बेहतर गुणवत्ता वाले भोजन के तौर पर नजर आना चाहिए। रेलवे डिवीजनों को निर्देश दिया गया है कि वे छह महीने बाद बिक्री और सेवा की समीक्षा करें। रेलवे स्टेशन पर खाने-पीने का दाम बढ़ने से यात्रियों की जेब पर सीधा असर पड़ेगा।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article