Heat Score: प्रचंड गर्मी का प्रकोप जारी, देश का Heat Map हुआ लाल, जल्द प्री-मानसून गतिविधियां होंगी शुरू

मौसम विभाग ने कल यानी रविवार का हीट मैप जारी किया है। मैप के अनुसार उत्तर, पश्चिम और मध्य भारत भीषण गर्मी की चपेट में हैं। कई इलाकों में तापमान 46 डिग्री के करीब पहुंच गया, दक्षिण भारत रविवार को अपेक्षाकृत ठंडा रहा।

Heat Score: इन दिनों देश के ज्यादातर हिस्सों में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। दिन के समय तेज धूप के कारण लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है तो रात को भी भीषण गर्मी पड़ रही है। वॉर्म नाइट से लोगों की नीदें उड़ी हुई हैं। आज यानी सोमवार 25 मई से अब नौतपा भी शुरू हो गया है। इस दौरान देशभर में गर्मी चरम पर होती है। कल यानी रविवार 24 मई को भी प्रचंड गर्मी का प्रहार जारी रहा। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के नवीनतम हीट मैप से स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं कि देश के उत्तर, पश्चिम और मध्य हिस्से इस समय भीषण गर्मी की चपेट में हैं।

Heatwave Heatscore 24th May

कल का हीटमैप दिखा रहा, उत्तर और मध्य भारत में गर्मी का प्रकोप

यहां सीवियर Heatwave के हालात

रविवार 24 मई के मैक्सिमम टेम्परेचर मैप में राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और विदर्भ क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित दिखाई दे रहे हैं, जहां कई स्थानों पर तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। हीट मैप के अनुसार राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों में सबसे ज्यादा गर्मी दर्ज हुई है। राजस्थान के पश्चिमी और उत्तरी हिस्सों में गहरे लाल और भूरे रंग का विस्तार बहुत अधिक तापमान को दर्शा रहा है। यह संकेत है कि यहां दिन के समय लू और सीवियर हीटवेव जैसी परिस्थितियां बनी हुई हैं।

End of Feed