Biggest Ravana in Panchkula: हरियाणा के पंचकूला में देश के सबसे बड़े रावण का पुतला तैयार किया गया है। बताया जा रहा है कि यह साल 2018 के बाद ये दूसरा मौका है जब देश का सबसे बड़ा रावण पंचकूला में जलेगा। हालांकि, इस रावण के पुतले को बनाने में करीब तीन महीने का समय लगा है। वहीं, इस रावण के पुतले को बनाने में करीब 20 लाख का खर्चा बताया जा रहा है। इस रावण को बनाने में 25 कारीगर बीते तीन महीने से लगे हुए थे। वहीं, इस रावण की लंबाई की बात की जाए, तो इसकी लंबाई 171 फीट बताई जा रही है।
Panchkula News : पंचकूला में बना देश का ऊंचा रावण, रिमोट से होगा दशानन का दहन, खर्चा और खासियत जानकर दंग रह जाएंगे (तस्वीर: Times Now)
जाने रावण की खासियत
दरअसल, शालीमार ग्राउंड सेक्टर-5 में पंचकूला में खड़े 171 फीट ऊंचे रावण के पुतले को कल मंगलवार को दहन किया जाएगा। देश के सबसे बड़े रावण के पुतले को खड़ा करने के लिए क्रेन की मदद ली गई। बताया जा रहा है कि इस रावण के पुतले को बनाने के लिए करीब 25 क्विंटल लोहा, 3000 मीटर लंबा मैट, 500 बांस के टुकड़े, 3500 मीटर कपड़ा और 1 क्विंटल फाइबर से रावण का चेहरा तैयार किया है, जो दिखने में बेहद आकर्षक लग रहा है।
20 लाख रुपये की आई लागत
वहीं, रावण दहन के लिए इसके अंदर इको फ्रेंडली पटाखे लगाए हैं। कल मंगलवार को इस इको फ्रेंडली रावण को रिमोट के जरिए रावण का दहन किया जाएगा। हालांकि, जानकारों की माने तो इस रावण के पुतले को बनाने में करीब 20 लाख रुपये की लागत आई है। हालांकि, इस रावण के पुतले को बनाने वालों ने दावा किया है कि यह देश का सबसे बड़ा रावण का पुतला है।
