AI Impact Summit का बदला शेड्यूल, 19 को जनता के लिए रहेगा बंद, अब 21 फरवरी को मिलेगा नया मौका

‘इंडिया एआई एक्सपो समिट’ आम जनता के लिए 19 फरवरी को बंद रहेगा। इस दिन पीएम मोदी मुख्य शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। जिसमें फ्रांस के राष्ट्रपति समेत कई वैश्विक नेता शामिल होंगे। आम लोगों के लिए एक्सपो की अवधि बढ़ाकर इसे 21 फरवरी को भी खोला जाएगा।

Delhi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्घाटन कार्यक्रम और वैश्विक नेताओं की मौजूदगी के कारण ‘इंडिया एआई एक्सपो समिट’ (India AI Expo Summit) के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। 19 फरवरी को आम जनता के लिए एक्सपो बंद रहेगा, इसके बजाय लोगों के लिए इसे एक अतिरिक्त दिन यानी 21 फरवरी को खोला जाएगा। पीएम मोदी 19 फरवरी को मुख्य शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।

India AI Expo

इंडिया एआई एक्सपो समिट

उद्घाटन सत्र में शामिल होंगे 20 राष्ट्राध्यक्ष

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी सचिव एस. कृष्णन ने कहा, ’’ 19 फरवरी को एक्सपो बंद रहेगा। भारी उत्साह के कारण इसे एक दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। यह शनिवार 21 फरवरी को खुला रहेगा।’’ उन्होंने कहा कि उद्घाटन सत्र में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों सहित 20 राष्ट्राध्यक्ष उपस्थित रहेंगे।कृष्णन ने कहा, ’’ हम प्रतिबंधों के कारण जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं पहुंचाना चाहते, इसीलिए कल एक्सपो न खोलने का निर्णय लिया गया है।’’

End of Feed