मैदानों से ज्यादा तेजी से तप रहे हैं पहाड़; IIT की स्टडी में दावा- दोगुनी रफ्तार से गर्म हो रहे हैं हिमालयी इलाके

IIT Kharagpur Study: IIT खड़गपुर के नए शोध में खुलासा हुआ है कि मैदानी इलाकों के मुकाबले पहाड़ी इलाके ज्यादा तेजी से गर्म हो रहे हैं। गुलमर्ग और पहलगाम में तापमान 1 डिग्री तक बढ़ा है, जिससे बादल फटने और फ्लैश फ्लड का खतरा बढ़ गया है।

Himalaya Climate Threat: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) खड़गपुर के एक नए रिसर्च में हिमालयी क्षेत्र के पर्यावरण को लेकर एक बेहद गंभीर और डरावनी तस्वीर सामने आई है। दो दशकों के मौसम और जलवायु संबंधी आंकड़ों के अध्ययन के बाद शोधकर्ताओं ने पाया है कि मैदानी क्षेत्रों की तुलना में पहाड़ी इलाके बहुत तेजी से गर्म हो रहे हैं। जम्मू-कश्मीर के 10 प्रमुख मौसम केंद्रों के आंकड़ों के मूल्यांकन पर आधारित इस शोध के अनुसार, राज्य के कई ऊंचे क्षेत्रों का औसत तापमान लगभग 1 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ चुका है।

IIT Kharagpur study mountain warming

पहाड़ों पर तेजी से पिघल रही है बर्फ

पहलगाम और गुलमर्ग सबसे तेजी से गर्म होने वाले इलाके

IIT खड़गपुर के अध्ययन में कश्मीर के दो सबसे बड़े पर्यटन वाले शहरों, पहलगाम और गुलमर्ग की पहचान सबसे तेजी से गर्म होने वाले इलाकों के रूप में की गई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अधिक ऊंचाई पर हवा पतली होती है, जहां ग्रीनहाउस गैसें नमी और बादलों के साथ ज्यादा तीव्र प्रतिक्रिया करती हैं। इसके अलावा, बढ़ता तापमान बर्फ को तेजी से पिघला रहा है। बर्फ घटने से जमीन की गहरी रंगत वाली सतह बाहर आ जाती है, जो सूरज की गर्मी को ज्यादा सोखती है और स्थानीय तापमान को और बढ़ा देती है।

End of Feed