ICCR हिंदी पखवाड़ा 2026: विदेशी छात्रों ने हिंदी में व्यक्त की भारत के प्रति आत्मीयता, समापन समारोह में मिले पुरस्कार

ICCR हिंदी पखवाड़ा 2026 के समापन समारोह में 30 देशों के विदेशी छात्रों ने हिंदी में भारत के प्रति अपना अनुभव साझा किया। 7 पद्मश्री विभूतियों ने छात्रों का मार्गदर्शन किया।

भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (ICCR) द्वारा आयोजित हिंदी पखवाड़ा-2026 के समापन समारोह में भारत में ICCR छात्रवृत्ति के तहत अध्ययन कर रहे लगभग 30 देशों के विदेशी विद्यार्थियों ने हिंदी के माध्यम से भारत के प्रति अपने अनुभव और आत्मीयता साझा की।

ICCR Hindi Pakhwada 2026

7 पद्मश्री विभूतियों ने बढ़ाया हौसला

हिंदी पखवाड़े की गतिविधियों में शामिल हुए विदेशी छात्र

ICCR की छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत भारत में अध्ययनरत विदेशी छात्रों को पहली बार हिंदी पखवाड़े की गतिविधियों में शामिल किया गया। विद्यार्थियों के लिए हिंदी निबंध लेखन सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें उन्होंने भारत के साथ अपने अनुभवों को हिंदी में अभिव्यक्त किया। विदेशी विद्यार्थियों ने कहा “भारत हमारे दिल में बसता है। हमने भारत को केवल एक देश के रूप में नहीं, बल्कि अपनी शिक्षा, संस्कृति, संगीत, योग, कला और मानवीय संबंधों के माध्यम से महसूस किया है।”

End of Feed