गुरुग्राम हिट एंड रन केस : बाइकर सिया बोली-'मौके पर ही जा सकती थी मेरी जान', आरोपी पर हत्या के प्रयास की धारा दर्ज

सिया के वीडियो की शुरुआत बैंसला के एक रिपोर्टर को दिए इंटरव्यू की क्लिप से होती है। इसमें वह कहते सुनाई देते हैं कि उन्हें यह पता नहीं था कि बाइक सवार पुरुष था या महिला और घटना का केवल एक पक्ष सामने आया है। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि उनके एक पुरुष दोस्त से जुड़े वीडियो सामने क्यों नहीं आए।

Gurugram hit and run case : गुरुग्राम हिट एंड रन केस की पीड़ित लड़की सामने आई है और उसने आरोपी कार चालक से सवाल किए हैं। बाइकर ने कहा है कि 'अगर आपको मेरे लिए इतना ही बुरा लग रहा था, तो फिर आपने गाड़ी क्यों नहीं रोकी? मैं मौके पर ही मर सकती थी।' यह सवाल बाइक सवार और इंस्टाग्राम क्रिएटर सिया ने आरोपी से किया है। सिया इंस्टाग्राम पर 'rebelwheels_sia_' नाम से पेज चलाती हैं।

Sia

गुरुग्राम में कार सवार ने महिला बाइक सवार को मारी थी टक्कर।

आरोपी पर हत्या के प्रयास की धारा दर्ज

गोल्फ कोर्स रोड पर महिला बाइक राइडर को कार से टक्कर मारने का वीडियो वायरल होने पर गुरुग्राम पुलिस ने स्वतः संज्ञान लिया है। पुलिस ने थाना सेक्टर-56 में अभियोग दर्ज करके मामले की गहन जांच करने के दौरान सीसीटीवी फुटेज के गहन विश्लेषण के बाद अभियोग में हत्या के प्रयास की धारा जोड़ी है। जिसमें 10 वर्ष तक की सजा का प्रावधान है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। गुरुग्राम पुलिस ने कहा है कि कानून से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गुरुग्राम पुलिस आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के लिए प्रतिबद्ध है।

End of Feed