Ram Mandir Aarti Booking: अयोध्या राम मंदिर में आरती के लिए यहां से करें ऑनलाइन बुकिंग, जानें Step by Step Process

Ram Mandir Aarti Booking Online Process: अगर आप भी अयोध्या (Ayodhya) जाकर राम लला के दर्शन करना चाहते हैं, आरती में शामिल होना चाहते हैं तो ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन (Online Registration for Ram Lalla Aarti) करा लें। क्योंकि अगर आपके पास आरती में शामिल होने के लिए पास नहीं है, तो रामलला की आरती में शामिल नहीं हो पाएंगे।

Ram Mandir Aarti Booking Online Process: अयोध्या में भव्य राममंदिर बन रहा है। इसी साल जनवरी में यहां रामलला (Ram Lalla) की प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी है। प्राण प्रतिष्ठा के बाद से यहां लगातार बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। श्रद्धालु यहां आकर, राम लला के दर्शन का भाव-विभोर हो रहे हैं। भगवान राम की नगरी की व्यवस्था और साफ-सफाई को लेकर हर कोई खुश नजर आता है। अयोध्या जाने वाली ट्रेनें हों या बस और हवाई जहाज, किसी भी साधन में टिकट मिलना आसान काम नहीं है। अगर आप भी अयोध्या जा कर रामलला के दर्शन करना चाहते हैं तो हमारा सुझाव है कि आपको पहले से ही आरती का स्लॉट बुकर (Ram Mandir Aarti slot booking ) करवा लेना चाहिए। इसके लिए आपको स्टेप बाई स्टेप प्रोसेस हम यहां बता रहे हैं -

Ayodhya-RalLalla

रामलला की आरती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

सबसे पहले दर्शन और आरती का समय (Ayodhya Ram Mandir Aarti Timing)

रामलला के दर्शन करने जा रहे हैं तो आपको सबसे पहले उनके दर्शन और आरती का समय (Ram Mandir Aarti Timing) पता होना चाहिए। रामलला के दर्शन सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर में 1 से रात 10 बजे तक कर सकते हैं। हालांकि, रामनवमी के अवसर पर उससे दो-तीन दिन पहले से ही रामलला के दर्शनों का समय 20 घंटे का कर दिया जाता है। अगर आप आरती में शामिल होना चाहते हैं तो बता दें कि यहां मंगल आरती (Mangala Aarti time) सुबह 4 बजे, श्रृंगार आरती (Shringar Aarti) का समय सुबह 6.15 बजे है। इसके अलावा आप शाम 6.45 बजे संध्या आरती (Sandhya Aarti) और रात 10 बजे शयन आरती में भी शामिल हो सकते हैं। रात 10 बजे शयन आरती (Shayan Aarti) के बाद मंदिर के कपाट बंद हो जाते हैं। बता दें कि आरती में सिर्फ वही लोग शामिल हो सकते हैं, जिनके पास इसके लिए वैलिड पास हो।

End of Feed