शहर

Ayodhya Ram Mandir : इस पूर्व IAS ने राम मंदिर को भेंट की 4 KG सोने की रामायण, डेढ़ क्विंटल वजन, कीमत जान रह जाएंगे हैरान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 10, 2024, 11:41 AM IST

Ayodhya Ram Mandir : मध्य प्रदेश कैडर के पूर्व आईएएस सुब्रमण्यम लक्ष्मी नारायण और उनकी पत्नी सरस्वती ने अयोध्या स्थित राम मंदिर ट्रस्ट को सोने की रामायण भेंट की है। इस अनोखी रामायण की कीमत हैरान करने वाली है।

Image

राम मंदिर में सोने की रामायण के होंगे दर्शन

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Ayodhya Ram Mandir : अब आपको अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर में रामलला के साथ सोने की रामायण के भी दर्शन होंगे। दरअसल, मध्य प्रदेश कैडर के पूर्व आईएएस सुब्रमण्यम लक्ष्मी नारायण और उनकी पत्नी सरस्वती ने राम मंदिर ट्रस्ट को सोने की रामायण भेंट की है। मंदिर ट्रस्ट ने नवरात्रि के प्रथम दिन गर्भगृह में रामलाल की मूर्ति से 15 फीट दूरी पर एक पत्थर पर यह रामायण स्थापित की है। इस रामायण का प्रत्येक पृष्ठ तांबे से बना है, जिस पर रामचरितमानस के श्लोक अंकित हैं। 10902 छंदों वाले रामायण के प्रत्येक पृष्ठ पर 24 कैरेट सोने की परत चढ़ी हुई है।

5 करोड़ की लागत

दरअसल, पूर्व आईपीएस सुब्रमण्यम लक्ष्मी नारायण ने प्राण प्रतिष्ठा के बाद ही अपनी जीवन भर की कमाई रामलला को अर्पित करने का ऐलान किया था। अब उन्होंने 5 करोड़ की लागत से इस अनोखी रामायण को तैयार करवाया। यह अनोखी रामायण लगभग 500 पृष्ठ की है, जिसे 151 किलोग्राम तांबे और 4 किलोग्राम सोने तैयार किया गया है। प्रत्येक पृष्ठ पर 300 ग्राम तांबे का प्रयोग का प्रयोग किया गया है। सोने और तांबे धातु से बनी रामायण का वजन 1.5 क्विंटल के करीब है। यह रामायण भक्तों के लिए सार्वजनिक तौर पर मंदिर में दर्शन के लिए रखी गई है।

चेन्नई के स्वर्णकार ने तैयार की रामायण

मंदिर ट्रस्ट के हवाले से इस रामायण को चेन्नई के प्रसिद्ध वुममिडी बंगारू ज्वेलर्स ने तैयार किया है। इस रामायण में अंकित श्लोक 14 गुणे 12 इंच आकार के हैं। मंदिर निर्माण की शुरुआत से लेकर अभी तक मंदिर ट्रस्ट को भारी संख्या में दान मिल रहा है। देश-विदेश में बैठे भक्त इच्छानुसार प्रभु राम के लिए उपहार भेंट कर रहे हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें