शहर

तिरुपति मंदिर में कैसे होगी VIP एंट्री? जानिए कितना लगेगा टिकट का चार्ज

अगर आप तिरुपति मंदिर में दर्शन करना चाहते हैं तो आपको पता होना चाहिए कि दर्शन के लिए टिकट कैसे मिलेगा। यहां आपको बताएंगे कि कैसे बहुत कम पैसों में आप टिकट बुक कर सकते हैं।

Image

तिरुपति मंदिर।

Photo : iStock

Tirumala Ticket Booking: आंध्र प्रदेश के तिरुमाला पहाड़ियों पर स्थित तिरुपति बालाजी पूरी दुनिया में मशहूर है। इस मंदिर से जुड़ी कई मान्यताएं हैं, जिस वजह से यहां भक्तों का तांता लगा रहता है। भगवान वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन के लिए हमेशा भक्तों की भीड़ लगी रहती है। चलिए, आज हम आपको बताते हैं कि आप यहां कैसे वीआईपी दर्शन कर सकते हैं और वीआईपी दर्शन करने के लिए कितने चार्ज लगेंगे, क्योंकि जब आप यहां आने का मन बनाएंगे तो आपको पूरी जानकारी होनी चाहिए।

मंदिर में दर्शन का समय

तिरुपति बालाजी का द्वार भक्तों को लिए सुबह और शाम के वक्त खुलता है। इस बीच में आप कभी भी भगवान वेंकटेश्वर स्वामी का दर्शन कर सकते हैं। सुबह तीन बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक मंदिर का कपाट खुलता है। इसके बाद एक घंटे के लिए मंदिर बंद होता है और फिर दोपहर ढाई बजे से साढ़े नौ बजे तक मंदिर का द्वार भक्तों के लिए खुल जाता है।

कितने का मिलेगा टिकट

आपको बता दें कि तिरुपति बालाजी मंदिर कुछ ही अवसरों पर भक्तों के लिए बंद होता है। सामान्य तौर पर यह मंदिर हमेशा श्रद्धालुओं के लिए खुला ही रहता है। इस वजह से यहां आने वाले भक्तों को पहले से ही टिकट लेना होता है। जानकारी के अनुसार, तिरुपति बालाजी का दर्शन करने के लिए सामान्य टिकट सिर्फ 50 रुपये में मिलता है, जबकि वीआईपी टिकट का चार्ज 300 रुपये लगता है।

कैसे मिलेगा टिकट

बालाजी का दर्शन करने के लिए आप तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं और https://ttdevasthanams.ap.gov.in से बालाजी दर्शन के लिए टिकट बुक कर सकते हैं। यहां आपको वीआईपी और सामान्य टिकट मिल जाएंगे। बता दें कि यह मंदिर काफी प्राचीन और रहस्यमयी है। इस मंदिर से जुड़ी कई कथाएं प्रचलित हैं। कहा जाता है कि भगवान की मूर्ति में लगे रेशमी बाल असली हैं और यहां हमेशा दीपक जलता रहता है। आज तक किसी को नहीं पता चला है कि इसे जलाता कौन है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article