Yamuna River History: 225 साल में कितनी सिमट गई यमुना...? 1799 के नक्शे ने खोले चौंकाने वाले राज

Yamuna River History:अध्ययन में सामने आया कि दिल्ली में बहने वाली यमुना नदी की चौड़ाई करीब 68 प्रतिशत कम हो गई है। वहीं, नदी का बहाव भी लगभग 89 प्रतिशत घट गया है।

Yamuna River History: वर्ष 1799 के उस नक्शे ने यमुना नदी के अतीत को समझने का एक नया जरिया दिया है, जिसमें यमुना ज्यादा चौड़ी और मुक्त दिखाई देती है। अपने तरह के ऐसे पहले अध्ययन में, शोधकर्ताओं को यह पता लगाने में मदद मिली है कि दिल्ली में 200 से ज्यादा वर्षों में समय, मानव दखल और शहरीकरण की वजह से नदी पर क्या असर पड़ा है।

Yamuna River History

1799 के उस नक्शे ने यमुना नदी के अतीत को समझने का एक नया जरिया दिया है

यह शोध दिल्ली विश्वविद्यालय के भूविज्ञान विभाग और भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान , भोपाल के वैज्ञानिकों ने किया। उन्होंने अपजॉन द्वारा 1799 में तैयार किए गए और राष्ट्रीय अभिलेखागार में सरंक्षित एक पुराने नक्शे, अन्य ऐतिहासिक नक्शों और आधुनिक उपग्रह तस्वीरों की मदद से यमुना के पुराने स्वरूप का अध्ययन किया।

End of Feed