​यमुना की सबसे बड़ी सहायक नदी कौन-सी है, जानें कितनी है इसकी लंबाई

​Yamuna River Tributary: भारत में नदियों का एक विशेष स्थान है। देश में लगभग 200 प्रमुख नदिया हैं। ये नदियां आस्था का केंद्र होने के साथ ही लोगों की जरूरतों को भी पूरा करती हैं। अब देखना ये होगा कि आप इन नदियों के बारे में कितना जानते हैं।

Curated by: अंकिता पाण्डेयUpdated Sep 7 2024, 15:36 IST
नदियों का विशेष स्थान​Image Credit : Canva01 / 05

नदियों का विशेष स्थान​

​भारत में नदियों का एक विशेष स्थान है। देश में लगभग 200 प्रमुख नदिया हैं। ये नदियां आस्था का केंद्र होने के साथ ही लोगों की जरूरतों को भी पूरा करती हैं। अब देखना ये होगा कि आप इन नदियों के बारे में कितना जानते हैं।​

​​यमुना नदी से जुड़ा सवाल​Image Credit : Canva02 / 05

​​यमुना नदी से जुड़ा सवाल​

​देश की सबसे लंबी नदी गंगा के बारे में तो आपने स्कूल के दिनों से ही पढ़ा होगा लेकिन आज हम आपके लिए यमुना नदी से जुड़ा एक सवाल लेकर आए हैं। क्या आप ये जानते हैं कि यमुना नदी की सबसे बड़ी सहायक नदी कौन-सी है?​

​​एग्जाम का सवाल​Image Credit : Canva03 / 05

​​एग्जाम का सवाल​

​नदियों से जुड़े सवाल यूपीएससी व एसएससी समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं में भी पूछ लिए जाते हैं। ऐसे में अगर आपको नहीं पता तो हम इस सवाल का सही जवाब बताने जा रहे हैं।​

​​यमुना नदी का उद्गम​Image Credit : Canva04 / 05

​​यमुना नदी का उद्गम​

​सबसे पहले ये जान लें कि यमुना नदी का उद्गम उत्तराखंड के यमुनोत्री ग्लेशियर से होता है। यह नदी उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली में बहते हुए उत्तर प्रदेश में प्रवेश करती है। यूपी के प्रयागराज में ये नदी गंगा से मिल जाती है।​

​​टोंस नदी​Image Credit : Canva05 / 05

​​टोंस नदी​

​मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यमुना नदी की सबसे बड़ी सहायक नदी टोंस नदी है। यह नदी उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र से होकर बहती है और हिमाचल प्रदेश को छूती है। लंबाई की बात करें तो टोंस नदी की कुल लंबाई लगभग 150 किमी बताई जाती है।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!