Heatwave Red Alert : 48.3C के टॉर्चर से आंध्र पस्त, आग से तप रहे यूपी, दिल्ली, राजस्थान; अगले 5 दिन लू का रेड अलर्ट

Heatwave Red Alert 25 May 2026 : देश के अधिकांश भागों पर लू और हीटवेव का अलर्ट जारी है। गोदावरी जिले के चित्याला में 48.3 डिग्री सेल्सियस के साथ देश का सबसे गर्म स्थान रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने अधिकांश राज्यों में अगले 5 दिन तक भीषण तपिश और लू का रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी कर रखा है। जानिए कल का अधिकतम तापमान कितना है?

Heatwave Red Alert 25 May 2026 : कई राज्यों में रविवार को भीषण गर्मी पड़ी जिनमें से गोदावरी जिले के चित्याला में 48.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो देश का सबसे गर्म स्थान रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। हालांकि, मौसम विभाग ने 29 मई से गर्मी से धीरे-धीरे राहत मिलने का अनुमान लगाया है। आईएमडी ने अपने पूर्वानुमान में कहा, ’’अगले सात दिनों तक मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत में तथा अगले 3-5 दिनों तक पूर्वी और उससे सटे प्रायद्वीपीय भारत में लू से लेकर भीषण लू की स्थिति बनी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने सोमवार को अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

Heatwave Red Alert

कल का अधिकतम कितना तापमान है (फोटो-AI)

गोदावरी जिले के चित्याला में 48.3 सबसे अधिक तापमान

आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले के चित्याला में रविवार को इस सीजन का सबसे अधिक तापमान 48.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज धूप और झुलसा देने वाली गर्म हवाओं ने लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) के अनुसार, पश्चिम गोदावरी जिले के तनुकु और पलनाडु जिले के पिडुगुरल्ला में भी तापमान 48.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। लगातार बढ़ती गर्मी ने कई जिलों में हालात गंभीर बना दिए हैं। एसडीएमए के प्रबंध निदेशक प्रखर जैन ने बताया कि राज्य के 13 जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। वहीं 17 जिलों के 174 मंडलों में तापमान 44 डिग्री से अधिक रहा। उन्होंने बताया कि सबसे ज्यादा गर्मी एलुरु जिले के 23 मंडलों में दर्ज की गई। इसके अलावा पूर्वी गोदावरी के 21, पश्चिम गोदावरी के 17, कृष्णा के 16, बापटला के 15, एनटीआर जिले के 14, पलनाडु के 13, कोनसीमा के 12 और काकीनाडा के 11 मंडल भी भीषण गर्मी की चपेट में रहे। प्रखर जैन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि अगले तीन दिनों तक इसी तरह की भीषण गर्मी जारी रह सकती है। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच यात्रा करने से बचें। यदि जरूरी काम से बाहर निकलना पड़े तो अपने साथ पीने का पानी जरूर रखें। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार 25 मई को राज्य के 29 मंडलों में गंभीर हीटवेव और 166 मंडलों में सामान्य हीटवेव की स्थिति रहने की संभावना है। वहीं मंगलवार को 50 मंडलों में गंभीर और 205 मंडलों में सामान्य हीटवेव का असर देखने को मिल सकता है।

End of Feed