मालवीय नगर के हौज रानी स्थित 'फ्लोरिश स्टे बीएंडबी' होटल में भीषण आग (Malviya Nagar Fire ) लगने से 21 लोगों की मौत के मामले में पुलिस जांच तेज हो गई है। इस बीच पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तार होटल मालिक लोकेश बजाज (Hotel Owner Lokesh Bajaj) को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने बताया है कि आरोपी बजाज बांग्लादेशी नागरिकों को कथित तौर पर फर्जी भारतीय दस्तावेज दिलाने और उन्हें अवैध रूप से भारत में ठहराने में मदद करता था। इस मामले में बीते साल उसे गिरफ्तार भी किया गया था।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें-
Noida Building Fire: आग की लपटें, धुआं और चीख-पुकार... 12वें फ्लोर पर लगी भीषण आग का खौफनाक VIDEO आया सामने
बीते साल किया था ये कारनामा
दिल्ली पुलिस के अनुसार, 29 जनवरी 2025 को पहाड़गंज थाने में दर्ज एक मामले में लोकेश बजाज उन आरोपियों में शामिल था, जिन पर फर्जी तरीके से प्राप्त भारतीय पहचान पत्रों के जरिए बांग्लादेशी नागरिकों को देश में रहने में सहायता करने का आरोप लगा था। यह मामला भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज किया गया था।
जांच के दौरान पुलिस को पता चला था कि स्वीटी सरकार उर्फ ब्यूटी हलदार उर्फ जोहरा खातून, उसकी बेटी पुष्पो सरकार और उसका नाबालिग बेटा फर्जी भारतीय दस्तावेजों के आधार पर दिल्ली में रह रहे थे। इनके पास भारतीय पासपोर्ट और आधार कार्ड जैसे दस्तावेज भी मौजूद थे।
पुलिस जांच में खुला था राज
पुलिस जांच में सामने आया कि स्वीटी सरकार ने दक्षिण दिल्ली के छतरपुर एन्क्लेव स्थित एक पते पर भारतीय पासपोर्ट बनवाया था। जब दस्तावेजों की जांच और पते की जांच की गई तो यह पता लोकेश बजाज की संपत्ति निकला। इस मामले में जब लोकेश बजाज से पूछताछ की गई तो उसने स्वीकार किया कि उसने पैसों के बदले जानबूझकर आरोपियों को पैसे के बदले भारतीय पहचान पत्र प्राप्त करने के लिए अपने आवासीय पते का उपयोग करने की अनुमति दी थी, जिससे देश में वे अवैध तरीके से रह सके।
टाइम्स नाउ नवभारत पर खबर- इंदौर के EV शोरूम में भड़की भीषण आग, कई गाड़ियां हुईं स्वाहा; ऐसे बची ऊपर फंसे लोगों की जान
बाद में इस जांच के आधार पर पुलिस ने लोकेश बजाज, स्वीटी सरकार और पुष्पो सरकार को गिरफ्तार किया था। बाद में तीनों के खिलाफ अदालत में आरोपपत्र भी दाखिल किया गया। नाबालिग लड़के के संबंध में पुलिस ने नियमानुसार पुलिस सूचना रिपोर्ट (पीआरआई) दर्ज की थी।
21 मौतों के बाद फिर बाहर निकला पुराने पाप का 'जिन्न'
अब मालवीय नगर स्थित बजाज के होटल में लगी भीषण आग में 21 लोगों की मौत के बाद यह मामला फिर से चर्चा में आ गया है। इस भीषण आग में 21 लोगों की मौत हो गई। जिसमें कई विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। इस मामले की जांच कर रही पुलिस टीम और अन्य एजेंसियां होटल संचालन, सुरक्षा मानकों और प्रबंधन से जुड़े पहलुओं की भी गहन जांच कर रही हैं।
