शहर

Noida Building Fire: आग की लपटें, धुआं और चीख-पुकार... 12वें फ्लोर पर लगी भीषण आग का खौफनाक VIDEO आया सामने

Noida Building Fire: नोएडा में गुरुवार सुबह आग लगने की दो बड़ी घटनाएं सामने आईं। पहली घटना सेक्टर-75 स्थित IVY County हाईराइज सोसाइटी में हुई, जहां 12वीं मंजिल के एक फ्लैट में भीषण आग लग गई। आग की लपटें और काला धुआं दूर तक दिखाई दिया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और हाइड्रोलिक क्रेन की मदद से आग पर काबू पाया गया। एहतियात के तौर पर टावर और आसपास के फ्लैट खाली कराए गए तथा लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

Image

नोएडा स्थित सेक्टर 45 की बिल्डिंग के 12 वें फ्लोर में लगी आग की भयानक वीडियो आया सामने।

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Noida Building Fire: नोएडा के सेक्टर 75 स्थित 'IVY County'हाईराइज रिहायशी सोसाइटी में आज सुबह भीषण आग लग गई। बिल्डिंग के 12 वें फ्लोर में लगी आग की भयानक वीडियो सामने आई है। फ्लैट की खिड़कियों और बालकनी से ऊंची-ऊंची लपटें और काले धुएं का गुबार उठता हुआ साफ देखा जा सकता है।

घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। हालांकि, आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड टीम को काफी मशक्कत कड़नी पड़ी। टावर और आसपास के फ्लैटों को तुरंत खाली करा लिया गया है और लोगों को सीढ़ियों के जरिए सुरक्षित नीचे उतारा जा रहा है। दमकल कर्मी हाइड्रोलिक क्रेन के जरिए आग पर काबू पाया गया।

आशंका जताई जा रही है कि यह हादसा शॉर्ट सर्किट या बालकनी में रखे किसी उपकरण की वजह से हो सकता है। आग लगने की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है।

E3 शताब्दी बिहार में मौजूद एक बिल्डिंग में लगी आग

आईवी काउंटी की आग बुझी भी नहीं थी कि नोएडा के सेक्टर 52 में एक पीजी में भी आग लगने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार E3 शताब्दी बिहार में मौजूद एक बिल्डिंग में आग लगी है। इस इमारत में नीचे रेस्टोरेंट और ऊपर पीजी है।

कुछ दिनों पहले ही दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में फ्लोरिश स्टे बी एंड बी नाम के होटल में अचानक भीषण आग लग गई थी। इस हादसे में 21 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान कई लोग जान बचाने के लिए होटल की खिड़की से कूद गए थे। होटल के बेसमेंट और ऊपरी मंजिल पर दो रसोईघर संचालित किए जा रहे थे। दोनों रसोईघरों में एलपीजी सिलेंडर रखे हुए थे। हालांकि, किसी भी एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट नहीं हुआ। दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक, होटल की आंतरिक वायरिंग में शॉर्ट सर्किट होने के बाद ही आग फैल गई।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article