ग्रेटर नोएडा में अधूरे निर्माण ने ली एक और जान, रात के अंधेरे में गड्ढे में गिरने से अस्पताल मैनेजर की मौत

ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र में मंझावली पुल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में फरीदाबाद निवासी 45 वर्षीय अतुल कुमार जोशी की जान चली गई। अधूरे निर्माण और बंद पड़े रास्ते का अंदाजा न लग पाने के कारण उनकी बाइक एक गड्ढे में जा गिरी। गंभीर रूप से घायल अतुल को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के दनकौर मंझावली पुल के पास दनकौर कोतवाली क्षेत्र में बन्द पड़े रास्ते पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में हरियाणा के फरीदाबाद निवासी अस्पताल मैनेजर की मौत हो गई। बताया जा रहा है की घटना रविवार की देर रात हुई। जबकि सोमवार की सुबह दनकौर पुलिस को मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने घायल को ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने इस संबंध में मामले की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Dankaur Road Accident

दनकौर में हादसे का शिकार बने अस्पताल मैनेजर

अस्पताल में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे अतुल

जानकारी के मुताबिक, 45 वर्षीय अतुल कुमार जोशी जो फरीदाबाद के एनआईटी-1 क्षेत्र के रहने वाले थे। बताया जाता है कि वह एक आई केयर अस्पताल में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। जो रविवार रात अपनी बाइक से मंझावली पुल के रास्ते ग्रेटर नोएडा की ओर जा रहे थे। जानकारी के अनुसार पुल के आगे सड़क निर्माण कार्य अभी अधूरा है। रात के अंधेरे में उन्हें आगे के रास्ते का अंदाजा नहीं हुआ की आगे रास्ता बन्द है और इसी दौरान उनकी बाइक सीधे एक गड्ढे में जा गिरी।

End of Feed