Hoshiarpur Borewell Rescue: मौत के बोरवेल से सुरक्षित निकाला गया 3 साल का मासूम, रेस्क्यू टीम की मेहनत लाई रंग

पंजाब के होशियारपुर में बोरवेल में गिरे 3 साल के बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। प्रशासन और स्थानीय लोगों के भारी प्रयासों के बाद बच्चे को नई जिंदगी मिली है।

Punjab Borewell Rescue: पंजाब के होशियारपुर जिले के चक सवाना इलाके से एक बेहद राहत भरी खबर सामने आई है। यहां एक खुले बोरवेल में गिरे तीन साल के मासूम बच्चे को प्रशासन, रेस्क्यू टीमों और स्थानीय लोगों की कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। बच्चे के सही-सलामत बाहर आते ही पूरे इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई और परिजनों के आंसू छलक पड़े।

Hoshiarpur borewell rescue operation

चक सवाना में बोरवेल में गिरा बच्चा सुरक्षित बाहर निकाला गया

सभी के सामूहिक प्रयासों से मिली सफलता

मासूम को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. नवजोत सिंह ने इस सफल रेस्क्यू ऑपरेशन पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, "मैं ईश्वर को धन्यवाद देता हूं। सभी के सामूहिक प्रयासों और कड़ी मेहनत की बदौलत बच्चे को सुरक्षित बचा लिया गया है। उसे तुरंत चिकित्सीय देखभाल के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है, जहां डॉक्टर उसकी सेहत पर नजर रखेंगे।"

End of Feed