Bhojpur News: भोजपुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आने से भाई-बहन समेत तीन लोगों की मौत

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 31, 2023, 04:02 PM IST

Bhojpur News: भोजपुर के जगदीशपुर थाना अंतर्गत हरिगांव बाजार के समीप शनिवार रात्रि एक ट्रक की चपेट में आने से दो किशोरी समेत तीन लोगों की मौत हो गई।

Bhojpur News: बिहार में भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना अंतर्गत हरिगांव बाजार के समीप शनिवार रात्रि एक ट्रक की चपेट में आने से दो किशोरी समेत तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि आरा-मोहनिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए इस हादसे में भाई-बहन समेत तीन लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि एक मोटरसाइकिल पर सवार ये तीनों अपने एक बीमार रिश्तेदार से मुलाकात कर जिला मुख्यालय आरा के एक निजी अस्पताल से अपने घर लौट रहे थे।

Bhojpur News

बिहार के भोजपुर में दर्दनाक सड़क हैदसा, तीन लोगों की गई जान

यादव ने बताया कि इसी दौरान बाजार में भीड़ के कारण संतुलन बिगड़ने से वे सड़क पर गिर गए, जिससे पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से तीनों की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस हादसे से आक्रोशित लोगों ने सड़क किनारे की चार दुकानों में तोड़-फोड़ और आगजनी की। घटना की सूचना मिलने के बाद जगदीशपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

End of Feed