Honey Trapping: ब्यूटीफुल गर्ल के चक्कर में लुट गए 800 लोग, कॉल गर्ल का झांसा देकर ठगे करोड़ों

राजस्थान में हनी ट्रैप में फंसाकर ठगी और लूट करने का मामला सामने आया है। यहां एक गिरोह इंस्टाग्राम से सुंदर लड़कियों की तस्वीरें निकालकर एक ऐप के जरिए कॉल गर्ल्स सप्लाई करने का लोगों को भरोसा देता था। जब ग्राहक झांसे में आ जाता तो शातिर उसे लूटकर फरार हो जाते। अब तक 800 लोगों के शिकार होने की बात सामने आई है।

उदयपुर: राजस्थान पुलिस ने उदयपुर में 800 लोगों से लूट करने वाले गैंग को पकड़ा है। ये गैंग 6 महीने में कॉलगर्ल का लालच देकर करीब 800 लोगों को अपना शिकार बनाया है। अनुमानित आंकड़ा लूट का करीब 5 करोड़ रुपये पहुंच रहा है। गैंग के मास्टरमाइंड ने अपना एक ऐप बना रखा था, जिसके बाद यह लोगों को सुंदर मॉडल की फोटो प्रोफाइल में लगाकर हनी ट्रैप कर फंसाता था। जैसे ही इस गैंग को कोई कॉल करता, ये लोग उसे सुनसान जगह बुला लेते थे, जिसके बाद हथियार के दम पर लूट लेते थे।

Honey Trapping

काल गर्ल सप्लाई के नाम पर 800 लोग ठगे गए

व्हाट्सएप पर भेजते थे तस्वीर

उदयपुर पुलिस के अनुसार उन्हें सूचना मिली थी कि शहर में एक गिरोह सक्रिय है, जो व्हाट्सएप पर लोगों को खूबसूरत लड़कियों की तस्वीरें भेजता है। इतनी ही नहीं लड़कियां लोगों को बुकिंग के बहाने सुनसान जगहों पर बुलाकर उन्हें लूट लेती थीं।

End of Feed