Holi Festival 2024: होली का जिक्र आते ही मथुरा-वृंदावन और बरसाना की होली याद आ जाती है। मथुरा-वृंदावन में होली के त्योहार को बेहद ही खास अंदाज में मनाया जाता है। राधा रानी और श्री कृष्ण की नगरी मथुरा, बरसाना, वृंदावन में होली का उत्सव बहुत दिनों तक चलता है और इसे अलग-अलग तरह से मनाया जाता है। इस होली में हर कोई शामिल होना चाहता है। यहां की होली का आनंद सालों साल लोगों के जहन में बसा रहता है। ऐसें में अगर आप भी होली के अवसर पर यहां जाना चाहते हैं तो आइए जानते हैं कि होली के उत्सव में शामिल होने के लिए आप किस दिन यहां जा सकते हैं।
मथुरा, वृंदावन और बरसाने की होली
अगर आप होली पर बरसाना, मथुरा या वृंदावन जाना जाहते हैं, तो सबसे पहले आपको यह तय करना होगा कि आप किस तरह से होली खेलना चाहते हैं। जी हां, से सवाल आपको थोड़ा अजीब लग सकता है कि मगर राधा रानी और श्री कृष्ण की नगरी में कई तरह से होली खेली जाती है।
आपको बता दें कि बरसाना, मथुरा या वृंदावन में सिर्फ एक तरह की रंगों की ही होली नहीं होती है, बल्कि यहां अलग-अलग तरह से होली का उत्सव मनाया जाता है। यहां लोग रंगों की होली के साथ ही, लड्डूमार होली, लठमार होली, फूलों की होली, छड़ीमार होली और तो और यहां हुरंगा होली भी खेली जाती है।
लड्डूमार होली
होली के उत्सव पर यहां हर साल लड्डूमार होली खेली जाती है। अगर आप लड्डूमार होली खेलना चाहते हैं तो आपको यहां 17 मार्ज को इस होली का आनंद ले सकते हैं। इस दिन लोग यहां एक-दूसरे पर रंग की जगह लड्डुओं की बरसात करते हैं।
लठमार होली
राधा रानी की नगरी बरसाना में लोग लठमार होली खेलते हैं। यहां की लठमार होली दुनियाभर में फेमस है। इस होली में महिलाएं पुरुषों पर लठ बरसाती हैं। और वह इस मार से खुद की रक्षा करते हैं। इस बार यहां लठमार होली 18 मार्च को मनाए जाएगी।
छड़ीमार होली
छड़ीमार होली गोकुल में काफी फेमस है। इस होली में लठ की जगह पुरुषों पर छड़ी की बरसात की जाती है। यहां के लोगों का मानना है कि जब श्री कृष्ण गोपियों को परेशान करते थे तो वह इसी तरह उन्हें छड़ी मारती थीं। तभी से यह परंपरा यहां चली आ रही है। इस बार 21 मार्च को यहां छड़ीमार होली खेली जाएगी।
फूलों की होली
यहां वृंदावन में फूलों की होली भी खेली जाती है। इस दिन लोग एक-दूसरे पर फूल बरसाते हैं। मथुरा, वृंदावन और बरसाने में इस बार फूलों की होली 21 मार्च को खेली जाएगी। साथ इस दिन मथुरा में होली का खास उत्सव होगा।
हुरंगा होली
इस बार यहां यह होली 26 मार्च को मनाई जाएगी। इस होली में भाभियां अपने देवरों के साथ होली खेतली हैं और गीले कपड़ों से उन्हें मारती हैं, जिसे हुरंगा होली कहते हैं।
