मुम्बई में फिर हिंदी vs मराठी भाषा का विवाद, संजय निरुपम के कार्यक्रम का MNS ने किया विरोध

शिवसेना नेता संजय निरुपम के कार्यक्रम स्थल पर मनसे कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर जमकर नारेबाजी की। Nirupam go back..एक ही भाषा मराठी भाषा..के नारे लगाए।

निरुपम ने अपनी ही पार्टी से ट्रांसपोर्ट मंत्री प्रताप सरनाईक के 1 मई से मुम्बई से सटे मीरा-भायंदर में ऑटो ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा में बोलने,लिखने और पढ़ने के अनिवार्यता वाले आदेश का विरोध किया है। निरुपम ने मंत्री को पत्र लिखकर दोबारा फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की।

sanjay nirupam

संजय निरुपम (फाइल फोटो)

इसी सिलसिले में निरुपम आज मुम्बई के दहिसर में कुछ ऑटोवालों से मिलने पहुचे थे। इसी दौरान मनसे कार्यकर्ता वहा पहुचकर निरुपम के खिलाफ नारेबाजी की। Nirupam go back..एक ही भाषा मराठी भाषा..के नारे लगाए। मौके पर मौजूद भारी पुलिस बल ने दोनो तरफ के कार्यकर्ताओं को संभाला, संजय निरुपम को पुलिस ने मौके से सुरक्षित निकाला।हालात फिलहाल नियंत्रण में है..पुलिस ने कुछ मनसे कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।

End of Feed