शिमला में पर्यटकों का सैलाब, 45 दिनों में पहुंचीं 15 लाख गाड़ियां; हिमाचल जाने से पहले पढ़ लें पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी

Shimla Traffic: गर्मियों की छुट्टियों के कारण शिमला में पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है, जहां पिछले 45 दिनों में 15 लाख से अधिक वाहन पहुंचे हैं। इस भारी दबाव के कारण होने वाले ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए शिमला पुलिस ने 'फाइव-पॉइंट' रणनीति तैयार की है।

Shimla Traffic: गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते ही पहाड़ों की रानी शिमला में पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। आलम यह है कि पिछले 45 दिनों में (1 मई से 15 जून के बीच) करीब 15 लाख से ज्यादा वाहन शिमला में एंट्री कर चुके हैं। इस भारी भीड़ की वजह से हाईवे और संपर्क मार्गों पर अक्सर लंबे जाम की स्थिति बन रही है। होटल कारोबारियों के मुताबिक, वीकेंड पर होटलों में ऑक्यूपेंसी 90 फीसदी तक पहुंच जा रही है। इस भारी भीड़ और ट्रैफिक को संभालने के लिए शिमला पुलिस (Shimla Police) ने एक खास 'फाइव-पॉइंट' (पांच सूत्रीय) रणनीति तैयार की है, ताकि पर्यटकों (Shimla Tourist Rush) और स्थानीय लोगों को परेशानी न हो।

Shimla Traffic

शिमला पुलिस का एक्शन प्लान (फाइल फोटो)

पुलिस की पांच सूत्रीय रणनीति

शिमला के पुलिस अधीक्षक (SP) गौरव सिंह ने बताया कि आंतरिक रुकावटों को दूर कर लिया जाए, तो इतनी भीड़ को संभालना मुश्किल नहीं है। पुलिस की इस रणनीति में मुख्य रूप से ये पांच बातें शामिल हैं:

End of Feed