हिमाचल प्रदेश में दिखा मानसून का तांडव, कुल्लू में फटे बादल, धर्मशाला-मनाली में बाढ़ ने मचाई तबाही, दो लोगों की मौत

Himachal Pradesh Rain: हिमाचल में खराब मौसम की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कुल्लू और कांगड़ा में बादल फटने से तबाही मची हुई है। वहीं मनाली और धर्मशाला में आई बाढ़ से भी भारी नुकसान हुआ है।

Manali Flood: हिमाचल प्रदेश के दो जिलों में मानसून का तांडव देखने को मिल रहा है। कुल्लू और कांगड़ा में भारी बारिश के कारण अच्छा खासा नुकसान हुआ है। इस दौरान कुल्लू के पर्यटन नगर मनाली के बहंग में अचानक आई बाढ़ में तीन दुकानें बह गई, जिसके बाद बस ढांचे के अवशेष बचे हुए नजर आ रहे हैं। यहां बीते कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है। जिसके बाद आई बाढ़ के कारण काफी नुकसान हुआ।

हिमाचल प्रदेश के किस जिले में बादल फटे

बता दें कि बुधवार को हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में 5 बादल फटे हैं। इससे पूरे इलाके में तबाही का मंजर देखने को मिला है। बता दें कि कुल्लू के सैंज, बंजारा, तार्थन, मनाली के सोलंगनाला और मणिकर्ण घाटी में पहाड़ों पर बादल फटने से कुल्लू जिले में नदी नदी उफान पर है। यही कारण है कि मनाली में अचानक आई बाढ़ में भारी नुकसान देखने को मिल रहा है।

End of Feed